शेयर बाजार में थमी तेजी, सेंसेक्स 105 अंक लुढ़का, निवेशकों को फिर भी ₹24,000 करोड़ का मुनाफा

Share Market Today: शेयर बाजार में पिछले 2 दिनों से जारी तेजी का सिलसिला मंगलवार 26 नवंबर को थम गया। सेंसेक्स 105 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी 24,200 के नीचे बंद हुआ। एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी नए ट्रिगर की कमी के चलते बाजार में आज दायरे में कारोबार देखने को मिला। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में मामूली तेजी रही, जिसके चलते निवेशकों को आज शेयर बाजार से करीब 24,000 करोड़ का मुनाफा हुआ

अपडेटेड Nov 26, 2024 पर 4:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 439.82 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में पिछले 2 दिनों से जारी तेजी का सिलसिला मंगलवार 26 नवंबर को थम गया। सेंसेक्स 105 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी 24,200 के नीचे बंद हुआ। एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी नए ट्रिगर की कमी के चलते बाजार में आज दायरे में कारोबार देखने को मिला। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में मामूली तेजी रही, जिसके चलते निवेशकों को आज शेयर बाजार से करीब 24,000 करोड़ का मुनाफा हुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.10 फीसदी, वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। आज के कारोबार के दौरान आईटी, टेलीकॉम और मेटल शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर यूटिलिटी, ऑटो, पावर, ऑयल एंड गैस और फार्मा शेयरों में बिकवाली रही।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 105.79 अंक या 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 80,004.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 27.40 अंक या 0.11 फीसदी फिसलकर 24,194.50 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹24,000 करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 26 नवंबर को बढ़कर 439.82 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 25 नवंबर को 439.58 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 24,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 24,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयर हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयरों में 1.79 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद इंफोसिस (Infosys), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर 0.60 फीसदी से लेकर 1.73 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 16 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) का शेयर 3.07 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), सन फार्मा (Sun Pharma), एनटीपीसी (NTPC) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में 1.87 फीसदी से 3% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex103

2,279 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,031 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,279 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,643 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 109 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 215 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 53 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex103f

 

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Adani Green के शेयरों में लगातार 6वें दिन गिरावट, इस महीने 50% घटा भाव, कंपनी का इस बयान पर आया स्पष्टीकरण

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।