Get App

सेंसेक्स-निफ्टी ने रचा इतिहास, लेकिन इन शेयरों में हुई तगड़ी बिकवाली; दिन भर में ₹31,000 करोड़ डूबे

Share Market Today: शेयर बाजार में आज 29 अगस्त को नया इतिहास बना। भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों के ऊंचे स्तर पर बंद हुए। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों को शुद्ध रूप से करीब 31,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ

Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 29, 2024 पर 7:12 PM
सेंसेक्स-निफ्टी ने रचा इतिहास, लेकिन इन शेयरों में हुई तगड़ी बिकवाली; दिन भर में ₹31,000 करोड़ डूबे
Share Market Today: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 462.72 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में आज 29 अगस्त को नया इतिहास बना। भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर बंद हुए। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों को शुद्ध रूप से करीब 31,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.27 फीसदी गिरकर और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.70 फीसदी गिरकर बंद हुए। आज के कारोबार के दौरान ऑयल एंड गैस, FMCG, टेलीकॉम और आईटी शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली। हालांकि दूसरी ओर पावर, मेटल, कमोडिटी और इंडस्ट्रिलय शेयरों में गिरावट रही।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 349.05 अंक या 0.43 फीसदी बढ़कर 82,134.61 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 82,285.83 अंक के नए ऑलटाइम को छुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी महज 99.60 अंक या 0.4 फीसदी की तेजी के साथ 25,151.95 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान निफ्टी ने 25,192.90 का अपना नया उच्चतम स्तर छुआ।

निवेशकों के ₹31,000 करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 29 अगस्त को घटकर 462.72 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 28 अगस्त को 463.03 लाख करोड़ रुपये पर था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 31,000 करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 31,000 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें