Get App

Share Market: सपाट बाजार में भी निवेशकों ने बनाया पैसा, एक दिन में ₹82,000 करोड़ बढ़ गई संपत्ति

Share Market Today: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच सेंसेक्स और निफ्टी आज 27 अगस्त को लगभग सपाट बंद हुए। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में तेजी जारी रही। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी चढ़कर बंद हुए। इसके चलते बीएसई के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 82,000 करोड़ रुपये बढ़ गई

Vikrant singhअपडेटेड Aug 27, 2024 पर 8:14 PM
Share Market: सपाट बाजार में भी निवेशकों ने बनाया पैसा, एक दिन में ₹82,000 करोड़ बढ़ गई संपत्ति
Share Market Today: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 463.11 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच सेंसेक्स और निफ्टी आज 27 अगस्त को लगभग सपाट बंद हुए। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में तेजी जारी रही। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी चढ़कर बंद हुए। इसके चलते बीएसई के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 82,000 करोड़ रुपये बढ़ गई। आज के कारोबार के दौरान FMCG, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में तगड़ी गिरावट देखने को मिली। दूसरी ओर आईटी, टेलीकॉम और बैकिंग शेयरों में तेजी का रुख रहा। शेयर बाजार की नजरें अब इस हफ्ते आने वाले GDP आंकड़े पर टिकी हैं।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 13.65 अंक या 0.017 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 81,711.76 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी महज 7.15 अंक या 0.029 फीसदी चढ़कर 25,017.75 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹82,000 करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 27 अगस्त को बढ़कर 463.11 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 26 अगस्त को 462.29 लाख करोड़ रुपये पर था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 82,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 82,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें