Get App

Stock market: सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद, FMCG शेयरों में बिकवाली, निवेशकों के ₹1.33 लाख करोड़ डूबे

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी आज 24 अक्टूबर को लगभग सपाट बंद हुए। FMCG और IT शेयरों में बिकवाली से दोनों इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली का दबाव दिखा। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.13 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.33 लाख करोड़ रुपये घट गई

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 24, 2024 पर 4:19 PM
Stock market: सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद, FMCG शेयरों में बिकवाली, निवेशकों के ₹1.33 लाख करोड़ डूबे
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 443.98 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी आज 24 अक्टूबर को लगभग सपाट बंद हुए। FMCG और IT शेयरों में बिकवाली से दोनों इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली का दबाव दिखा। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.13 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.33 लाख करोड़ रुपये घट गई। मार्केट का सेंटीमेंट लगातार कमजोर बना हुआ है। इसके पीछे FII की ओर से लगातार बिकावाली, कमजोर तिमाही नतीजे, मिडिल ईस्ट में तनाव, अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की रफ्तार को लेकर अनिश्चितता, अमेरिकी राष्ट्रपति और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड्स में बढ़ोतरी सहित तमाम कारण हैं।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 16.82 अंक या 0.021 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 80,065.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 36.10 अंक या 0.15 फीसदी गिरकर 24,399.40 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹1.33 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 24 अक्टूबर को घटकर 443.98 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 23 अक्टूबर को 445.31 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.26 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.26 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें