Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में हुए बंद, निवेशकों ने एक दिन में ₹15,000 करोड़ कमाए

Share Market Today: आखिरी घंटे में दिखी भारी खरीदारी के दम में भारतीय शेयर बाजार गुरुवार 2 अप्रैल को हरे निशान में बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 185 अंक चढ़कर 73,320 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 34 अंकों की तेजी के साथ 22,700 को पार कर गया। हालांकि शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी एक समय 2 फीसदी तक लुढ़क गए थे

अपडेटेड Apr 02, 2026 पर 4:12 PM
Story continues below Advertisement
Share Market Today: आखिरी घंटे में दिखी भारी खरीदारी के दम में भारतीय शेयर बाजार गुरुवार 2 अप्रैल को हरे निशान में बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 185 अंक चढ़कर 73,320 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 34 अंकों की तेजी के साथ 22,700 को पार कर गया। हालांकि शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी एक समय 2 फीसदी तक लुढ़क गए थे। लेकिन दोपहर बाद बाजार में अचानक खरीदारी लौटी। यह रिकवरी निचले स्तर पर खरीदारी और रुपये में पिछले 12 सालों की सबसे बड़ी उछाल के चलते आई।

शेयर बाजार की इस रिकवरी की अगुआई बैकिंग और आईटी शेयरों ने की।  HDFC बैंक, इंफोसिस, HCL टेक, TCS, ICICI बैंक और टेक महिंद्रा जैसे कुछ बड़े बैकिंग और आईटी हैवीवेट शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। शेयर बाजार की इस रिकवरी की अगुआई बैकिंग और आईटी शेयरों ने की। HDFC बैंक, इंफोसिस, HCL टेक, TCS, ICICI बैंक और टेक महिंद्रा जैसे कुछ बड़े बैकिंग और आईटी हैवीवेट शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

इसके अलावा रुपये में पिछले 12 सालों की सबसे तेज उछाल से भी शेयर बाजार को सपोर्ट मिला। आरबीआई के कदमों के बाद भारतीय रुपया आज गुरुवार को 171 पैसा या 1.80 फीसदी मजबूत होकर 93.10 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा रुपये में पिछले 12 सालों की सबसे तेज उछाल से भी शेयर बाजार को सपोर्ट मिला। आरबीआई के कदमों के बाद भारतीय रुपया आज गुरुवार को 171 पैसा या 1.80 फीसदी मजबूत होकर 93.10 के स्तर पर पहुंच गया।

निवेशकों ने ₹15,000 करोड़ कमाए बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 422.16 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 422.01 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 15,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 15,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। निवेशकों ने ₹15,000 करोड़ कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 422.16 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 422.01 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 15,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 15,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयरों में 3.47 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), इंफोसिस (Infosys), टीसीएस (TCS) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयर 1.33 फीसदी से लेकर 2.51 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयरों में 3.47 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), इंफोसिस (Infosys), टीसीएस (TCS) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयर 1.33 फीसदी से लेकर 2.51 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के वहीं सेंसेक्स के बाकी 12 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी एशियन पेंट्स (Asian Paints) का शेयर 2.35 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, इटरनल (Eternal), सन फार्मा (Sun Pharma), एनटीपीसी (NTPC) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में 1.27 फीसदी से लेकर 1.94 फीसदी तक की गिरावट रही। सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 12 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी एशियन पेंट्स (Asian Paints) का शेयर 2.35 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, इटरनल (Eternal), सन फार्मा (Sun Pharma), एनटीपीसी (NTPC) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में 1.27 फीसदी से लेकर 1.94 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं- सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,387 शेयरों में हुआ कारोबार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,387 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,663 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,565 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 159 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 57 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 157 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ। 4,387 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,387 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,663 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,565 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 159 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 57 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 157 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है। डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।