Share Market: सेंसेक्स लुढ़का, लेकिन छोटे और मझोले शेयरों ने कराई कमाई... ₹8,000 करोड़ का मुनाफा

Share Market Today: शेयर बाजार में आज 9 दिसंबर को सीमित दायरे में कारोबार दिखा और सेंसेक्स व निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 200 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में तेजी जारी रही। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.32 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके चलते बीएसई पर निवेशकों की संपत्ति आज करीब 8,000 करोड़ रुपये बढ़ गया

अपडेटेड Dec 09, 2024 पर 4:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 459.23 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में आज 9 दिसंबर को सीमित दायरे में कारोबार दिखा और सेंसेक्स व निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 200 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में तेजी जारी रही। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.32 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके चलते बीएसई पर निवेशकों की संपत्ति आज करीब 8,000 करोड़ रुपये बढ़ गया। दलाल स्ट्रीट की नजरें अब महंगाई से जुड़े 2 आंकड़ों पर टिकी है। अमेरिकी सरकार 11 दिसंबर को अपने रिटेल मंहगाई के आंकड़े जारी करेगी। वहीं भारत सरकार के खुदरा महंगाई के आंकड़े 12 दिसंबर को आएंगे।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 200.66 अंक या 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 81,508.46 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 58.80 अंक या 0.24 फीसदी फिसलकर 24,619 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹8,000 करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 7 दिसंबर को बढ़कर 459.38 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 6 दिसंबर को 459.29 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 8,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 8,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयर हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें लर्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में 2.12 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टाटा स्टील (Tata Steel), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयर 0.48 फीसदी से लेकर 1.05 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 16 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें हिंदु्स्तान यूनिलीवर (HUL) का शेयर 3.37 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं टाटा मोटर्स (Tata Motors), एक्सिस बैंक (Axis Bank), नेस्ले इंडिया (Nestle India) और एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयरों में 1.50 फीसदी से 2.19% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex112

2,301 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,240 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,301 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,770 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 169 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 286 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 20 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex112f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Ola Electric का शेयर दो दिन में 5% टूटा, रिकॉर्ड हाई से 41% नीचे चल रहा है भाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।