Stock market: शेयर बाजार में वेलेंटाइन डे के दिन भी तबाही, सेंसेक्स लगातार 8वें दिन टूटा, निवेशकों के ₹7 लाख करोड़ डूबे

Share Market Today: शेयर बाजार में आज 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के दिन भी तबाही जारी रही। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार 7वें दिन गिरावट के साथ बंद हुए। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति आज एक झटके में करीब 8 लाख करोड़ रुपये कम हो गई। सबसे अधिक नुकसान स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में हुआ। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.5 फीसदी और स्मॉलकैप इंडैक्स 3.54 फीसदी गिरकर बंद हुए

अपडेटेड Feb 14, 2025 पर 4:29 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 400.07 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में आज 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के दिन भी तबाही जारी रही। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार 8वें दिन गिरावट के साथ बंद हुए। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति आज एक झटके में करीब 7 लाख करोड़ रुपये कम हो गई। सबसे अधिक नुकसान स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में हुआ। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.5 फीसदी और स्मॉलकैप इंडैक्स 3.54 फीसदी गिरकर बंद हुए। यहां तक निफ्टी के सभी 13 सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में रहे। पावर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फार्मा, यूटिलिटी और कैपिटल गुड्स इंडेक्स 2 फीसदी से भी अधिक टूटकर बंद हुए।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप की भारत समेत दुनिया के सभी देशों पर रेसिप्रोकल टैक्स लगाने के बयान ने आज शेयर बाजार का मूड खराब किया। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कंपनियों की कमजोर तिमाही नतीजों ने भी निवेशकों के मनोबल को कमजोर किया।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 199.76 अंक या 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 75,939.21 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 102.15 अंक या 0.44 फीसदी लुढ़ककर 22,929.25 के स्तर पर बंद हुआ।


निवेशकों के ₹7.19 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 14 फरवरी को घटकर 400.07 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 13 फरवरी को 407.26 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 7.19 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 7.19 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 9 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शेयरों में 0.9 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), इंफोसिस (Infosys), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयर 0.49 फीसदी से लेकर 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 21 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) का शेयर 4.2 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement), सन फार्मा (Sun Pharma), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) और एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में 2.18 फीसदी से लेकर 2.47% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex161f

3,320 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,083 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 681 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 3,320 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 82 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 47 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 641 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex161

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Stock Market: शेयर बाजार में क्यों आई गिरावट? इन 3 कारणों से लगातार 8वें दिन हाहाकार जारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।