Get App

Share Market: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 820 अंक टूटा, निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ डूबे

Share Market Today: शेयर बाजार में बिकवाली का दौर जारी है। सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार 12 नवंबर को लगातार चौथे दिन लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स जहां 820 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी फिसलकर 23,900 के नीचे आ गया। इसके चलते बीएसई पर निवेशकों की संपत्ति आज करीब 5.34 लाख करोड़ रुपये घट गई। बाजार में गिरावट चौतरफा थी। बीएसई के स्मॉलकैप और मिडकैप दोनों इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक टूटकर बंद हुए

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 12, 2024 पर 4:21 PM
Share Market: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 820 अंक टूटा, निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ डूबे
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 437.02 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में बिकवाली का दौर जारी है। सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार 12 नवंबर को लगातार चौथे दिन लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स जहां 820 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी फिसलकर 23,900 के नीचे आ गया। इसके चलते बीएसई पर निवेशकों की संपत्ति आज करीब 5.34 लाख करोड़ रुपये घट गई। बाजार में गिरावट चौतरफा थी। बीएसई के स्मॉलकैप और मिडकैप दोनों इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक टूटकर बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट बैंकिंग, फाइनेंशियल्स और ऑटो शेयरों में देखने को मिली। रियल्टी को छोड़कर बीएसई के बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 820.97 अंक या 1.03 फीसदी की गिरावट के साथ 78,675.18 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 257.85 अंक या 1.07 फीसदी की लुढ़ककर 23,883.45 के स्तर पर बंद हुए।

निवेशकों के ₹5.34 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 12 नवंबर को घटकर 437.02 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 11 नवंबर को 442.36 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 5.36 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 5.36 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें