Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार 31 जुलाई को लगातार चौथे दिन तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 285 अंकों की तेजी रही। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज दिनभर में करीब 1.81 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में मिलाजुला रुख रहा। बीएसई मिडकैप इंडेक्स जहां 0.86 की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.14 फीसदी लुढ़क गया। आज के कारोबार के दौरान यूटिलिटी, मेटल और पावर शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर रियल्टी शेयरों में मुनाफावसूली हुई।
