Share Market Today: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच सेंसेक्स और निफ्टी आज 4 दिसंबर को लगातार चौथे दिन हरे निशान में बंद हुए। हालांकि यह तेजी सीमित रही। सेंसेक्स अपने दिन के हाई से करीब 300 गिरकर बंद हुआ। निफ्टी भी लगभग सपाट बंद हुआ। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में अच्छी तेजी रही, जिसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों को आज करीब 2 लाख करोड़ का मुनाफा हुआ। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.11 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.83 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। आज के कारोबार के दौरान बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। दूसरी ओर ऑटो, FMCG और मेटल शेयरों में दबाव दिखा।
