Get App

Share Market Today: शेयर बाजार में सुस्त कारोबार, सेंसेक्स 123 अंक उछला, निवेशकों ने ₹12,000 करोड़ कमाए

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार 11 जून को हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 123 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी 25,100 के ऊपर बना हुआ है। कारोबार के दौरान आज बाजार में ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसके कारण तेजी सीमित रही। आईटी और ऑयल एंड गैस शेयरों में सबसे अधिक खरीदारी देखने को मिली, जिससे इंडेक्स को हरे निशान में बंद होने में सफलता मिली

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 11, 2025 पर 4:09 PM
Share Market Today: शेयर बाजार में सुस्त कारोबार, सेंसेक्स 123 अंक उछला, निवेशकों ने ₹12,000 करोड़ कमाए
Share Market Today: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 455.53 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार 11 जून को हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 123 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी 25,100 के ऊपर बना हुआ है। कारोबार के दौरान आज बाजार में ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसके कारण तेजी सीमित रही। आईटी और ऑयल एंड गैस शेयरों में सबसे अधिक खरीदारी देखने को मिली, जिससे इंडेक्स को हरे निशान में बंद होने में सफलता मिली। हालांकि FMCG और सरकारी बैंकों में बिकवाली से सेटीमेंट दबाव में रहा। ब्रॉडर मार्केट में पूरे दिन उतार-चढ़ाव का माहौल रहा। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.06 फीसदी की हल्की बढ़त देखने को मिली।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स करीब 123.42 अंक या 0.15 फीसदी बढ़कर 82,515.14 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 37.15 अंक या 0.15% की छलांग लगाकर 25,141.40 के स्तर पर पहुंच गया।

निवेशकों ने ₹12,000 करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 11 जून को बढ़कर 455.53 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 10 जून को 455.41 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 12,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 12,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें