शेयर बाजार पर जितना हिंडनबर्ग रिपोर्ट का असर नहीं हुआ था, उससे ज्यादा असर MSCI में बदलावों के ऐलान से हुआ। इसमें HDFC Bank का वेटेज घटाकर 3 फीसदी कर दिया गया जिससे निवेशकों को काफी निराशा हुई। यही वजह है कि HDFC Bank के शेयर दिन भर लाल निशान में रहे और कारोबार के अंत में 3.26 फीसदी गिरकर 1605.90 रुपए पर बंद हुए हैं।
