Get App

Share Market: सेंसेक्स में 355 अंकों की तेजी, निवेशकों की एक दिन में 1.72 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 17 मार्च को लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 355 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 17,100 के स्तर को पार कर गया। सबसे अधिक तेजी मेटल, रियल्टी, कमोडिटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी और बैंकिंग शेयरों में देखने को मिली। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.72 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

Vikrant singhअपडेटेड Mar 17, 2023 पर 8:43 PM
Share Market: सेंसेक्स में 355 अंकों की तेजी, निवेशकों की एक दिन में 1.72 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 257.77 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 17 मार्च को लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। ग्लोबल शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और बैंकिंग सेक्टर को लेकर चिंताएं कम होने से निवेशकों का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है। सेंसेक्स जहां 355 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 17,100 के स्तर को पार कर गया। सबसे अधिक तेजी मेटल, रियल्टी, कमोडिटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी और बैंकिंग शेयरों में देखने को मिली। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश 0.29% और 0.69% की तेजी के साथ बंद हुए। इस तेजी के चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज एक दिन में करीब 1.72 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 355.06 अंक या 0.62% की तेजी के साथ 57,989.90 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 139.55 अंक या 0.82% बढ़कर 17,125.15 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों की 1.72 लाख करोड़ बढ़ी संपत्ति

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 17 मार्च को बढ़कर 257.77 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 16 मार्च को 256.05 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.72 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 1.72 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें