Share Markets: भारतीय शेयर बाजार नए साल 2025 की पहली छमाही में करीब 10 फीसदी तक गिर सकता है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मैक्वरी कैपिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर और इंडिया इक्विटी हेड, संदीप भाटिया ने यह अनुमान जताया है। उन्होंने कहा कि इस गिरावट के पीछे घरेलू कारणों से अधिक जिम्मेदार बाहरी कारण हो सकते हैं। यानी 2025 के दौरान शेयर बाजार में बाहरी कारणों के चलते काफी गिरावट आ सकती है।