बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे अगर 14 नवंबर को एग्जिट पोल के उलट आते हैं तो स्टॉक मार्केट में गिरावट आ सकती है। इनक्रेड रिसर्च की रिपोर्ट में यह कहा गया है। हालांकि, 12 नवंबर को एग्जिट पोल के नतीजों का स्टॉक मार्केट्स पर पॉजिटिव असर देखा। बाजार में कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। फिर पूरे दिन बाजार का सेंटीमेंट मजबूत बना रहा। 11 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण की वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आए थे। सभी एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
