Get App

Share Markets: कल बाजार खुलते ही इन शेयरों में दिखेगा एक्शन, आज ही बना लें स्ट्रेटेजी

शेयर बाजार में 15 अप्रैल को तेजी दिख सकती है। गिफ्ट निफ्टी से इसका संकेत मिला है। 14 अप्रैल को सुबह में गिफ्ट निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा चढ़ा था। शाम के कारोबार में भी इसमें 0.58 फीसदी की तेजी दिखी। 14 अप्रैल को अमेरिकी बाजार भी मजबूत खुले

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 14, 2026 पर 8:09 PM
Share Markets: कल बाजार खुलते ही इन शेयरों में दिखेगा एक्शन, आज ही बना लें स्ट्रेटेजी
14 अप्रैल को बीएसई और एनएसई अंबेडकर जयंती पर बंद थे।

शेयर बाजार में 15 अप्रैल को तेजी दिख सकती है। CNBC-आवाज पर मार्केट एक्सपर्ट्स ने कुछ चुनिंदा स्टॉक्स पर अपनी राय दी है। उनका मानना है कि जहां एक ओर बैंकिंग और रिटेल में जोश दिख रहा है, वहीं आईटी सेक्टर में दबाव बरकरार है।

Tata Communications

प्रकाश गाबा ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। इस स्टॉक में अच्छी मजबूती दिख रही है और चार्ट पर ब्रेकआउट मिला है। इस शेयर का टारगेट प्राइस 1,550 रुपये है। स्टॉप लॉस 1,515 रुपये पर लगाना होगा।

Avenue Supermarts / DMart

मानस जायसवाल ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। डीमार्ट के शेयर ने 10-डे मूविंग एवरेज पर सपोर्ट लिया है। जायसवाल ने 4,450 का कॉल ऑप्शन 125 पर खरीदने की भी सलाह दी है। इसके लिए टारगेट प्राइस 4,600 (कैश लेवल) / ₹200 (कॉल ऑप्शन) होगा। स्टॉप लॉस ₹4,374 (कैश लेवल) / ₹89 (कॉल ऑप्शन) पर लगाना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें