इलेक्ट्रिसिटी मीटर बनाने वाली जेनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर्स (Genus Power Infrastructures) के शेयरों में 15 दिसंबर को शुरुआती कारोबार में ही अपर सर्किट लग गया। कंपनी ने घोषणा की है कि उसके पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी को 1026 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर एडवांस्ड मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस प्रोवाइडर्स (AMISPs) की नियुक्ति के लिए दिया गया है। इस घोषणा के बाद शेयरों में तेजी आई और कीमत अपर प्राइस बैंड तक चली गई। Genus Power Infrastructures का शेयर सुबह बीएसई और एनएसई पर 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 234.50 रुपये पर खुला और अपर सर्किट लग गया।
स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्च स्तर बीएसई पर 290 और एनएसई पर 289.70 रुपये है। वहीं निचला स्तर बीएसई और एनएसई पर 78.10 रुपये है। शेयर का लोअर प्राइस बैंड 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 212.20 रुपये है। पिछले 1 साल में शेयर ने करीब 157 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
Genus Power, भारत की इलेक्ट्रिसिटी मीटरिंग सॉल्यूशंस इंडस्ट्री की एक बड़ी कंपनी है। इसकी बाजार हिस्सेदारी करीब 27 प्रतिशत है। कंपनी यह अलग-अलग प्रकार के मीटर बनाती है।
Genus Power ने स्मार्ट मीटरिंग सॉल्यूशंस भी विकसित किए हैं। जुलाई 2023 के बाद से कंपनी 16,185 करोड़ रुपये के 7 ऑर्डर हासिल कर चुकी है। ताजा ऑर्डर को जोड़ लें तो कंपनी की टोटल ऑर्डर बुक 20000 करोड़ रुपये के मार्क को पार कर जाएगी।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।