रेल मंत्रालय से मिला हजारों करोड़ रुपये का ऑर्डर तो 10% तक चढ़ गया यह स्टॉक, क्या आपके फोलियो में है?

शेयर ने पिछले 6 माह में करीब 160 प्रतिशत और एक साल में 204 प्रतिशत की तेजी देखी है। इस साल अक्टूबर में Texmaco Rail and Engineering और SS Fabricators and Manufacturers के जॉइंट वेंचर को SJVN Arun-3 Power Development Company Limited से 179.89 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था। नवंबर माह में कंपनी ने QIP के जरिए 744 करोड़ रुपये जुटाए थे

अपडेटेड Dec 15, 2023 पर 4:29 PM
Story continues below Advertisement
Texmaco Rail and Engineering स्टॉक का 52 सप्ताह का निचला स्तर बीएसई पर 40.49 और एनएसई पर 40.60 रुपये है।

Texmaco Rail and Engineering के शेयर के लिए 15 दिसंबर का दिन शानदार साबित हुआ। शेयर ने शुरुआती कारोबार में 10 प्रतिशत से ज्यादा तक की तेजी देखी और 1 साल के नए हाई पर पहुंच गया। दरअसल कंपनी को भारत सरकार के रेल मंत्रालय से 1,374.41 करोड़ रुपये का एक ऑर्डर मिला है। इसके बाद शेयरों में जमकर पैसा लगाया जा रहा है। Texmaco Rail and Engineering का शेयर सुबह बढ़त के साथ बीएसई पर 187.60 रुपये और एनएसई पर 179.95 रुपये पर खुला। कुछ ही पलों में इसने 10.4 प्रतिशत तक की तेजी पकड़ी और बीएसई पर 188.95 और एनएसई पर 188.80 रुपये तक चला गया। शेयर दोनों इंडेक्स पर 52 सप्ताह में पहली बार इन लेवल्स पर पहुंचा है।

कारोबार खत्म होने पर शेयर 3 प्रतिशत की तेजी के साथ 176 रुपये के लेवल पर सेटल हुआ। स्टॉक का 52 सप्ताह का निचला स्तर बीएसई पर 40.49 और एनएसई पर 40.60 रुपये है। शेयर ने पिछले 6 माह में करीब 160 प्रतिशत और एक साल में 204 प्रतिशत की तेजी देखी है।

3400 BOXNS वैगन हैं बनाने


कंपनी ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा है कि रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) से 3400 BOXNS वैगन बनाने और सप्लाई करने का ऑर्डर मिला है। इसकी वैल्यू लगभग 1374.41 करोड़ रुपये है। नवंबर माह में Texmaco Rail and Engineering ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 744 करोड़ रुपये जुटाए थे।

सेंसेक्स और निफ्टी फिर से नई ऊंचाई पर, ये 4 स्टॉक्स खरीदने पर मिलेगा मोटा मुनाफा

इस साल अक्टूबर में Texmaco Rail and Engineering और SS Fabricators and Manufacturers के जॉइंट वेंचर को SJVN Arun-3 Power Development Company Limited से 179.89 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था। SJVN Arun-3 Power Development Company Limited नेपाल में एक 900MW का 'रन-ऑफ-द-रिवर' हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट लगा रही है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।