Brokerage Radar: ब्रोकरेज ने दी Tata Tech का शेयर बेचने की सलाह, जेफरीज की ओर से Havells के लिए 'होल्ड' कॉल

Tata Technologies का कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ अप्रैल-जून 2024 तिमाही में 15.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 162.03 करोड़ रुपये रहा। कंसोलिडेटेड परिचालन आमदनी गिरावट के साथ 1,268.97 करोड़ रुपये रही। जेफरीज और नोमुरा ने इंफोसिस के शेयर के लिए टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। डालमिया भारत के शेयर के लिए ब्रोकरेज MS ने 'इक्वल वेट' रेटिंग के साथ 1900 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है

अपडेटेड Jul 20, 2024 पर 9:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Infosys के ​वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे उम्मीद से अच्छे रहने के चलते ब्रोकरेज ने 'बाय' रेटिंग के साथ टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है।

Brokerage Radar: कंपनियों के अप्रैल-जून 2024 तिमाही के नतीजे सामने आ रहे हैं। नतीजे घोषित होने के बाद ब्रोकरेज फर्म्स शेयरों के लिए अपना रुख जाहिर कर रही हैं। आईटी कंपनी इंफोसिस के ​वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे उम्मीद से अच्छे रहने के चलते ब्रोकरेज ने 'बाय' रेटिंग के साथ टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। वहीं टाटा टेक का रिजल्ट अच्छा न आने की वजह से ब्रोकरेज ने शेयर बेचने की सलाह दी है। आइए जानते हैं इन दोनों कंपनियों समेत डालमिया भारत, हैवेल्स, L&T Tech और टाटा टेक के शेयर के लिए ब्रोकरेज की क्या राय है...

Tata Tech

टाटा टेक के शेयर के लिए ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने 'सेल' कॉल दी है। साथ ही टारगेट प्राइस घटाकर 950 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में तिमाही आधार पर 2.5 प्रतिशत और EBITDA में 8 प्रतिशत की गिरावट रही। रेवेन्यू और EBITDA, विशेषज्ञों के अनुमानों से कम है। टाटा टेक्नोलोजिज का कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ अप्रैल-जून 2024 तिमाही में 15.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 162.03 करोड़ रुपये रहा। कंसोलिडेटेड परिचालन आमदनी गिरावट के साथ 1,268.97 करोड़ रुपये रही। 19 जुलाई को टाटा टेक के शेयर में 1 प्रतिशत की गिरावट है।


Dalmia Bharat

सीमेंट कंपनी डालमिया भारत के शेयर के लिए ब्रोकरेज MS ने 'इक्वल वेट' रेटिंग के साथ 1900 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। अप्रैल-जून 2024 तिमाही के दौरान कंपनी के EBITDA में मामूली बढ़त दर्ज की गई। हालांकि वॉल्यूम कमजोर रहा। नोमुरा ने शेयर के लिए 1700 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ 'रिड्यूस' कॉल दी है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की विस्तार परियोजनाएं पटरी पर हैं और यह वित्त वर्ष 2026 तक ऑर्गेनिक रूट के माध्यम से 50 मीट्रिक टन सीमेंट क्षमता हासिल करने के लिए तैयार है। 19 जुलाई को डालमिया भारत के शेयर में 5 प्रतिशत की गिरावट है।

Infosys का शेयर छू सकता है ₹2040 का आंकड़ा, Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस; कीमत 5% तक उछली

Havells

होम अप्लायंसेज कंपनी हैवेल्स के शेयर के लिए नोमुरा ने 'न्यूट्रल' कॉल के साथ 1,900 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि कीमतों में बढ़ोतरी और स्थिर कमोडिटी से मार्जिन को सपोर्ट मिलना चाहिए। जेफरीज ने शेयर के लिए 'होल्ड' कॉल दी है। साथ ही 1,880 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस सेट किया है। कंपनी की अप्रैल-जून 2024 तिमाही अनुमानों के अनुरूप रही। बिक्री में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी गर्मियों के प्रोडक्ट्स में अच्छी खरीद से प्रेरित थी। 19 जुलाई को हैवेल्स इंडिया के शेयर में 5 प्रतिशत की गिरावट है।

Infosys

जेफरीज और नोमुरा ने इंफोसिस के शेयर के लिए टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। जेफरीज ने टारगेट प्राइस बढ़ाकर 2,040 रुपये प्रति शेयर कर दिया है और 'बाय' रेटिंग दी है। नोमुरा ने भी 'बाय' कॉल के साथ नया टारगेट प्राइस 1,950 रुपये प्रति शेयर दिया है। अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ 7.1 प्रतिशत बढ़कर 6,368 करोड़ रुपये रहा, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,945 करोड़ रुपये था।

SpiceJet Shares: फंड जुटाने के प्लान पर इस दिन होगा फैसला, खुलासे पर 5% उछले शेयर

L&T Tech

ब्रोकरेज फर्म MS ने इस शेयर के​ लिए 'अंडरवेट' कॉल के साथ 4,300 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। कंपनी के पास मजबूत डील पाइपलाइन है और वित्त वर्ष 2025 के लिए इसने रेवेन्यू और मार्जिन गाइडेंस बरकरार रखा हुआ है। 19 जुलाई को शेयर 0.40 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 4864.55 रुपये पर बंद हुआ है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।