Shivalik Rasayan के शेयरों में 8% का उछाल, USFDA की एक मंजूरी से मिला बूस्ट

Shivalik Rasayan Share Price: कंपनी में जून 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 47.95 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। जून 2024 तिमाही में शिवालिक रसायन का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर घटकर 3.86 करोड़ रुपये रह गया। बीएसई पर शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 776.55 रुपये और निचला स्तर 498 रुपये है

अपडेटेड Oct 03, 2024 पर 4:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शिवालिक रसायन का शेयर 3 अक्टूबर को बीएसई पर सुबह मामूली बढ़त के साथ 567.90 रुपये पर खुला।

Shivalik Rasayan Stock Price: शिवालिक रसायन के शेयरों में 3 अक्टूबर को निवेशकों की शानदार दिलचस्पी दिखी। खरीद बढ़ने से शेयर की कीमत इंट्राडे में 14 प्रतिशत तक उछली। US फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) ने दाहेज, गुजरात में कंपनी की API मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए मंजूरी दे दी है। शिवालिक रसायन को मिले इस अप्रूवल के साथ API (Active Pharmaceutical Ingredient) फैसिलिटी का USFDA का इंस्पेक्शन क्लोज हो गया। यह इंस्पेक्शन इस साल 9 अप्रैल को पूरा हुआ था।

शिवालिक रसायन का शेयर 3 अक्टूबर को बीएसई पर सुबह मामूली बढ़त के साथ 567.90 रुपये पर खुला। इसके बाद यह पिछले बंद भाव से 14.5 प्रतिशत तक उछला और 648.90 रुपये का हाई छुआ। कारोबार खत्म होने पर शेयर 8 प्रतिशत बढ़त के साथ 612.80 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 20 प्रतिशत सर्किट लिमिट के साथ 679.55 रुपये है।

2 हफ्तों में शिवालिक रसायन शेयर 12% चढ़ा


पिछले 2 हफ्तों में शिवालिक रसायन का शेयर 12 प्रतिशत चढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 900 करोड़ रुपये है। कंपनी में जून 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 47.95 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। बीएसई पर शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 776.55 रुपये और निचला स्तर 498 रुपये है।

Angel One के शेयर पर दांव लगाने की सलाह, कीमत 7% उछली; ब्रोकरेज ने कितना रखा है टारगेट प्राइस

जून तिमाही में मुनाफा करीब ₹4 करोड़

अप्रैल-जून 2024 तिमाही में शिवालिक रसायन का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर बढ़कर 75.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले यह 64.88 करोड़ रुपये था। कंसोलिडेटेड खर्च बढ़कर 70.66 करोड़ रुपये के रहे, जो जून 2023 तिमाही में 57.38 करोड़ रुपये थे। जून 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर घटकर 3.86 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले 6.48 करोड़ रुपये पर था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

BSE का शेयर 10% उछला, छुआ 52 वीक का नया हाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।