Get App

Shoppers Stop Share Price: Q2 रिजल्ट से एक दिन पहले दिखी तूफानी तेजी, शेयर 15% तक भागा

Shoppers Stop Share Price: जून 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड घाटा 14.25 करोड़ रुपये रहा था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,291.41 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था

Ritika Singhअपडेटेड Oct 15, 2026 पर 4:46 PM
Shoppers Stop Share Price: Q2 रिजल्ट से एक दिन पहले दिखी तूफानी तेजी, शेयर 15% तक भागा
Shoppers Stop ने जून तिमाही के दौरान 8 नए स्टोर खोले।

फैशन और ब्यूटी ब्रांड्स की जानीमानी रिटेलर शॉपर्स स्टॉप के शेयरों में 15 अक्टूबर को बंपर खरीद रही। दिन में शेयर BSE पर पिछले क्लोजिंग प्राइस से लगभग 15 प्रतिशत तक उछलकर 430.95 रुपये के हाई तक गया। बाद में तेजी की रफ्तार धीमी पड़ी और शेयर लगभग 2.5 प्रतिशत बढ़त के साथ 384.65 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 4200 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शॉपर्स स्टॉप 16 अक्टूबर को जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही और अप्रैल-सितंबर 2026 छमाही के वित्तीय नतीजे जारी करने वाली है।

अप्रैल-जून 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड घाटा 14.25 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले समान तिमाही में घाटा 15.74 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,291.41 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था, जो जून 2025 तिमाही में 1,161.08 करोड़ रुपये था।

जून तिमाही में खोले 8 नए स्टोर

जून 2026 तिमाही में शॉपर्स स्टॉप के कुल खर्च एक साल पहले के मुकाबले 10.38 प्रतिशत बढ़कर 1,315.86 करोड़ रुपये के रहे थे। तिमाही के दौरान कंपनी ने 8 नए स्टोर खोले। इनमें से 2 डिपार्टमेंट स्टोर, 4 ब्यूटी स्टोर और बाकी 2 इसके किफायती रिटेल फॉर्मेट INTUN थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें