Shoppers Stop Shares: शॉपर्स स्टॉप के शेयरों में बुधवार 21 जनवरी को तगड़ी गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में ही 10 प्रतिशत तक लुढ़ककर 319.30 रुपये के स्तर पर आ गए। यह इसका शेयर का नया 52-वीक लो है। शॉपर्स स्टॉप के शेयरों में यह गिरावट उसके दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद आई। दिसंबर तिमाही में कंपनी के कमजोर ऑपरेटिंग प्रदर्शन, मार्जिन पर दबाव और मुनाफे में भारी गिरावट ने निवेशकों के सेंटीमेंट को कमजोर किया है।
