हाउसिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में गतिविधियां सुस्त पड़ने के संकेत हैं। देश के सबसे बड़े 9 शहरों में इस साल जुलाई-सितंबर के दौरान रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग में 11 फीसदी गिरावट आई है, जबकि बिक्री (सेल्स) 18 फीसदी घटी है। प्रॉपइक्विटी के डेटा से यह जानकारी मिली है। एक बड़े कंस्ट्रक्शन मार्केट उत्तर प्रदेश में भी काफी सुस्ती आई है। कंस्ट्रक्शन एक्टिविटिजी में सुस्ती का सीधा असर सीमेंट की डिमांड पर पड़ा है। डिमांड में कमी ऐसे वक्त आई है, जब सीमेंट कंपनियां पहले से मुश्किल का सामना कर रही हैं। इस फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में देश के उत्तरी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में सीमेंट कंपनियों ने उत्पादन में 10-15 फीसदी की कमी की है।
