Short Call: लंबे समय बाद आईटी शेयरों में लौट रही रौनक, जानिए Bharti Airtel, Gujarat Gas और पीएंडजी क्यों सुर्खियों में हैं

IT Stocks: कोविड शुरू होने के बाद कंपनियों ने आईटी पर खर्च घटाए थे। इसका असर आईटी शेयरों पर पड़ा था। लंबे समय बाद आईटी शेयरों में रिकवरी दिख रही है। इसकी एक वजह आईटी शेयरो की अट्रैक्टिव वैल्यूएशन भी है। एनालिस्ट्स दूसरे शेयरों के मुकाबले आईटी स्टॉक्स की वैल्यूएशनअट्रैक्टिव बता रहे हैं

अपडेटेड Sep 02, 2024 पर 10:59 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस हफ्ते नजरें विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) की गतिविधियों पर रहेंगी।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कोविड की महामारी शुरू होने के बाद कंपनियों ने अपने खर्च घटाने शुरू किए, जिसका असर आईटी कंपनियों पर पड़ा। काफी समय तक कमजोर प्रदर्शन के बाद आईटी स्टॉक्स में रिकवरी दिख रही है। निवेशक आईटी शेयरों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसकी पहली वजह यह है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व दो हफ्ते बाद इंटरेस्ट रेट घटा सकता है। दूसरी वजह वैल्यूएशन है। एनालिस्ट्स आईटी स्टॉक्स की वैल्यूएशन अट्रैक्टिव बता रहे हैं। वे इन शेयरों को खरीदने की सलाह दे रहे हैं। आईटी इंडेक्स लगातार पांच दिन हरे निशान में बंद हुआ है। यह आईटी शेयरों में तेजी की शुरुआत हो सकती है।

    इस हफ्ते नजरें विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) की गतिविधियों पर रहेंगी। अगर विदेशी संस्थागत निवेशक खरीदारी करते हैं तो मार्केट के प्रमुख सूचकांक नई ऊंचाई पर पहुंच सकते हैं। इस बीच घरेलू संस्थागत निवेशकों ने हालिया तेजी में मुनाफावसूली की है।

    Bharti Airtel

    भारती एयरटेल के शेयरों में 30 अगस्त को 1.5 फीसदी तेजी दिखी। ये 1,589 रुपये पर बंद हुए। शेयरों में तेजी की वजह सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने की उम्मीद थी। एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) मामले में Bharti Airtel और वोडाफोन आइडिया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। बुल्स का कहना है कि टैरिफ में वृद्धि, 5जी रोलआउट और बाजार हिस्सेदारी में लगातार बढ़ोतरी से भारती एयरटोल की ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा। Bernstein ने भी कहा है कि टेलीकॉम इंडस्ट्री के लिए स्थितियां अनुकूल हैं, जिसका फायदा भारती एयरटेल को मिलेगा। उधर, बेयर्स का कहना है कि जियो की बाजार हिस्सेदारी तेजी से बढ़ रही है। उधर, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल की स्थिति सुधरने से मार्केट में प्रतियोगिता बढ़ेगी, जिसका असर ग्रोथ पर पड़ सकता है।


    Gujarat Gas

    गुजरात गैस के शेयर 30 अगस्त को 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 605.5 रुपये पर बंद हुए। Gujarat Gas के बोर्ड ने एक स्कीम ऑफ एरेंजमेंट को मंजूरी दी है। इसके तहत गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, जीएसपीसी एनर्जी और गुजरात स्टेट पेट्रोनेट का विलय गुजरात गैस में होगा। बुल्स का कहना है कि गुजरात गैस को देश की दूसरी सबसे बड़ी गैस ट्रेडिंग फर्म होने का फायदा मिलेगा। कंपनी की मौजूदगी पूरी वैल्यू चेन में है। साथ ही गैस की खपत बढ़ने का फायदा उसे मिलेगा। उधर, ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल का कहना है कि विलय के बाद कंपनी को बिजनेस और ग्लोबल गैस एक्सपोजर को लेकर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें: Gujarat Gas Share Price: मर्जर-डीमर्जर प्लान पर शेयर रॉकेट, 13% का तगड़ा उछाल, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

    P&G Health

    पीएंडजी हेल्थ के शेयर 30 अगस्त को 0.5 फीसदी कमजोरी के साथ 5,193 रुपये पर बंद हुए थे। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के एनालिस्ट्स का कहना है कि कुछ चीजें P&G के स्टॉक्स को लंबी अवधि के लिहाज से अट्रैक्टिव बनाती हैं। Feminine hygiene Segment में कंपनी की ग्रोथ की बहुत अच्छी संभावनाएं हैं। कंपनी को इस सेगमेंट में बदलते लॉन्ग टर्म ट्रेंड का भी फायदा मिलेगा। उधर, बेयर्स की दलील है कि इस स्टॉक में FY25 की अनुमानित अर्निंग्स के 62 गुना और FY26 की अनुमानित अर्निंग्स के 54 गुना पीई पर ट्रेडिंग हो रही है। यह वैल्यूएशन काफी ज्यादा है। मीडियम टर्म में कंपनी के लिए कोई बड़ा सपोर्ट नहीं दिख रहा है। इसके अलावा विज्ञापन पर ज्यादा खर्च का असर चौथी तिमाही में कंपनीकी अर्निंग्स पर दिखा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।