Get App

Short Call: जानिए क्यों महंगे नहीं हैं इंडियन कंपनियों के स्टॉक्स, HDFC Bank और AIA Engineering क्यों सुर्खियों में हैं?

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने अपनी नई रिपोर्ट में इंडियन कंपनियों खासकर निफ्टी स्टॉक्स की वैल्यूएशन को लेकर दिलचस्प जानकारी दी है। अगर आप यह मानते हैं कि इंडियन कंपनियों के शेयर बहुत महंगे हो गए हैं तो आपको जानना चाहिए कि इस रिपोर्ट में कहा बताया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 14, 2024 पर 10:04 AM
Short Call: जानिए क्यों महंगे नहीं हैं इंडियन कंपनियों के स्टॉक्स, HDFC Bank और AIA Engineering क्यों सुर्खियों में हैं?
एआईए इंजीनियरिंग के शेयरों में 13 अगस्त को 5.47 फीसदी गिरावट आई। ये 4,549.90 रुपये पर बंद हुए। गिरावट की वजह पहली तिमाही के कमजोर नतीजे हैं।

आपको भी इंडिया में शेयरों की वैल्यूएशन बहुत ज्यादा लग रही है? तो फिर आपको ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल की नई स्ट्रेटेजी रिपोर्ट पर गौर करना चाहिए। इसमें इस बारे में कुछ बातें बताई गई हैं। पहला, निफ्टी का एक साल का फॉरवर्ड प्राइस अर्निंग्स रेशियो 20.3 गुना है, जो इसके 10 साल के औसत के बराबर है। दूसरा, पिछले कुछ समय से इमर्जिंग मार्केट्स में इंडिया की वैल्यूएशन प्रीमियम पर है। इकोनॉमी की अच्छी सेहत, कंपनियों की अर्निंग्स में लगातार अच्छी ग्रोथ और बेहतर कॉर्पोरेट गवर्नेंस इसके कारण हैं।

हमें थोड़ा और गहराई में जाने की जरूरत है। FY14 में Nifty 50 के सिर्फ 14 फीसदी स्टॉक्स में 30 गुना ट्रेलिंग पीई से ऊपर ट्रेडिंग हो रही थी। आज यह आंकड़ा बढ़कर 50 फीसदी हो गया है। ज्यादा ग्रोथ की उम्मीद की वजह से अर्निंग्स मल्टीपल बढ़ रहे हैं, लेकिन इससे शेयरों में उतनी तेजी आने की गुंजाइश सीमित हो गई है, जितनी पिछले दो साल में देखने को मिली है।

Nifty 50 में शामिल शेयरों की बात करें तो एक जैसा ट्रेंड नहीं दिख रहा। 17 स्टॉक्स में से तीन में उनके हिस्टोरिकल एवरेज से कम पर ट्रेडिंग हो रही है। 14 में प्रीमियम पर ट्रेडिंग हो रही है। जो लोग सस्ते स्टॉक्स की तलाश में हैं वो प्राइवेट बैंक, PSU Banks और NBFC शेयरों पर दांव लगा सकते हैं। इनमें इनके 10 साल के औसत फॉरवर्ड पीई रेशियो से कम पर ट्रेडिंग हो रही है।

प्राइवेट बैंकों का 10 साल का औसत फॉरवर्ड पीई रेशियो 20 गुना है। इनमें 18 फीसदी डिस्काउंट पर ट्रेडिंग हो रही है। पीएसयू बैंकों का 10 साल का औसत फॉरवर्ड पीई रेशियो 10 गुना है। इनमें 13 फीसदी डिस्काउंट पर ट्रेडिंग हो रही है। एनबीएफसी का 10 साल का औसत फॉरवर्ड पीई रेशियो 19 है। इनमें 5 फीसदी डिस्काउंट पर ट्रेडिंग हो रही है। जो इनवेस्टर्स यूटिलिटीज, लॉजिस्टिक्स और सीमेंट पर दांव लगाना चाहते हैं, उन्हें यह जान लेना जरूरी है कि इनमें 10 साल के औसत फॉरवर्ड पीई के मुकाबले क्रमश: 74, 50 और 46 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेडिंग हो रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें