Buzzing Stocks: हीरो मोटोकॉर्प से लेकर हिंदुस्तान जिंक तक, आज इन 10 शेयरों पर निवेशक रखें नजर

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 14 अगस्त को तेजी के साथ खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज 50.5 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है

अपडेटेड Aug 14, 2024 पर 9:13 AM
Story continues below Advertisement
Buzzing Stocks: हीरो मोटोकॉर्प का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 36.1% बढ़कर 1,122.6 करोड़ रहा

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 14 अगस्त को तेजी के साथ खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज 50.5 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है। इन शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प से लेकर अपोलो हॉस्पिटल्स और हिंदुस्तान जिंक तक शामिल हैं।

1. हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp)

कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 36.1 फीसदी बढ़कर 1,122.6 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 825 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 15.7 फीसदी बढ़कर 10,143.7 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 8,767.3 करोड़ रुपये था।

2. अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals)


कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 82 फीसदी बढ़कर 315.5 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 173.4 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 15.1 फीसदी बढ़कर 5,085.6 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 4,417.8करोड़ रुपये था।

3. नायका (Nykaa)

कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 151.7 फीसदी बढ़कर 13.64 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 5.42 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 22.8 फीसदी बढ़कर 1,746.1 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 1,421.8 करोड़ रुपये था।

4. मण्णापुरम फाइनेंस (Manappuram Finance)

कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 11.7 फीसदी बढ़कर 556.5 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 498 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 18.7 फीसदी बढ़कर 1,639.9 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 1,381.7 करोड़ रुपये था।

5. एमक्योर फार्मा (Emcure Pharmaceuticals)

कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 8.2 फीसदी बढ़कर 152.6 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 141 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 16.6 फीसदी बढ़कर 1,815.1 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 1,556.2 करोड़ रुपये था।

6. एसजेवीएन (SJVN)

कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 31.4 फीसदी बढ़कर 357.1 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 271.8 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 29 फीसदी बढ़कर 870.4 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 674.8 करोड़ रुपये था।

7. एनबीसीसी इंडिया (NBCC India)

कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 38.5 फीसदी बढ़कर 107.2 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 77.4 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 11.3 फीसदी बढ़कर 2,144.2 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 1,926.1 करोड़ रुपये था।

8. हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc)

कंपनी को ऑफर-फॉर-सेल के जरिए हिंदुस्तान जिंक के 11 करोड़ इक्विटी शेयरों (2.6% हिस्सेदारी) को बेचने के लिए कमिटी ऑफ डायरेक्टर्स से मंजूरी मिल गई है।

9. मूथूट फाइनेंस (Muthoot Finance)

कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 10.6 फीसदी बढ़कर 1,078.7 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 975.1 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 21.6 फीसदी बढ़कर 2,352.7 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 1,934.9 करोड़ रुपये था।

10. गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स (Gujarat Narmada Valley Fertilizers & Chemicals)

कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 34.1% बढ़कर 118 करोड़ रुपये हो गया, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 88 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 22.3% बढ़कर 2,021 करोड़ रुपये हो गया, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 1,652 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें- Suzlon Energy Shares: सुजलॉन के शेयर से निकाल लें 50% मुनाफा! इस टेक्निकल एक्सपर्ट्स ने दिया नया टारगेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।