अमेरिकी इकोनॉमी के मंदी में जाने के डर और ये कैरी ट्रेड की वाइंडिंग से आई बड़ी गिरावट के एक हफ्ते बाद ही मार्केट्स की तस्वीर बदल गई है। अमेरिका में महंगाई घटने और रोजगार के अच्छे आंकड़ों ने निवेशकों का डर दूर कर दिया है। इसका असर दुनियाभर के शेयर बाजारों पर पड़ा है। इधर, इंडिया में भी कई साल बाद रिटेल इनफ्लेशन 4 फीसदी से नीचे आ जाने से मार्केट का सेंटिमेंट मजबूत हुआ है। बीते हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही एक-एक फीसदी तेजी आई। सवाल है कि क्या इससे बाजार में बिकवाली पर ब्रेक लग जाएगा? कई मार्केट एक्सपर्ट्स का जवाब हां है।
