Short Call: शॉर्ट टाइम में इन दो शेयरों पर रखें नजर, पहले से ही आपके पास?

Trump Effect: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के आने की आहट पर भारत, चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका जैसे विकासशील देशों के 7.6 लाख करोड़ डॉलर के स्टॉक्स को ट्रैक करने वाले MSCI का एमर्जिंग मार्केट इंडेक्स ढह चुका है। पिछले साल अक्टूबर में यह ढाई साल के हाई पर पहुंचा था और इस हाई से यह 10 फीसदी से अधिक गिर चुका है जबकि विकसित देशों के स्टॉक्स लगभग फ्लैट बने हुए हैं

अपडेटेड Jan 16, 2025 पर 12:48 PM
Story continues below Advertisement
Trump Effect: अगले हफ्ते अमेरिका में एक बार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की सरकार बनने जा रही है। मार्केट उनकी ताजपोशी का इंतजार कर रहा है क्योंकि नई सरकार में नई नीतियां आ सकती हैं तो उसके हिसाब से मार्केट अपनी चाल तय करेगा।

Trump Effect: अगले हफ्ते अमेरिका में एक बार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की सरकार बनने जा रही है। मार्केट उनकी ताजपोशी का इंतजार कर रहा है क्योंकि नई सरकार में नई नीतियां आ सकती हैं तो उसके हिसाब से मार्केट अपनी चाल तय करेगा। अभी तो मार्केट का मानना है कि ट्रंप के आने से अमेरिकी ग्रोथ को सपोर्ट मिल सकता है लेकिन इस बात की भी आशंका है कि महंगाई बढ़ सकती है। वैसे अभी ट्रंप राष्ट्रपति बने नहीं हैं, लेकिन उनके आने की आहट पर विकासशील देशों को झटके लगने लगे हैं।

ट्रंप के ट्रेड टैरिफ की स्ट्रैटेजी और डॉलर की मजबूती पर निवेशक विकासशील देशों के स्टॉक्स से पैसे निकाल रहे हैं। एनालिस्ट्स का मानना है कि ट्रंप की टैरिफ और टैक्स कटौती जैसी नीतियों से फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती का इंतजार लंबा हो सकता है। इन सबके बीच ब्रोकरेज ने शॉर्ट टर्म के लिए दो स्टॉक्स पर अपना व्यू दिया है।

BSE


ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने खरीदारी की रेटिंग के साथ बीएसई की कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज का कहना है कि इंडेक्स डेरिवेटिव से जुड़े सख्त नियमों के बावजूद बीएसई में अच्छी तेजी दिख सकती है। बंद हो चुके वीकली कॉन्ट्रैक्ट्स की इसके इंडेक्स प्रीमियम वॉल्यूम में महज 21.3 फीसदी हिस्सेदारी थी जबकि एनएसई के मामले में यह आंकड़ा 46.9 फीसदी था। खास बात ये है कि बीएसई के पास अपने एक्टिव कस्टमर बेस को बढ़ाने का काफी मौका है। इसका एक्टिव कस्टमर बेस अभी 15-20 लाख मासिक है जबकि एनएसई का आंकड़ा 42 लाख का है। हालांकि दूसरी तरफ रिस्क की बात करें तो नियमों में बदलाव, इक्विटी इंडेक्स ऑप्शंस सेगमेंट पर अधिक निर्भरता, मैक्रोइकनॉमिक लेवल पर बड़े पैमाने पर सुस्ती से बीएसई को झटका लग सकता है

Axis Bank

एक्सिस बैंक को आने वाली तिमाहियों में लोन ग्रोथ में तेजी की उम्मीद है लेकिन बैंक इस बात को लेकर सतर्क है कि यह ग्रोथ किस सेगमेंट में कितनी आए। ऐसा करके बैंक की कोशिश प्रॉफिटेबिलिटी और रिस्क मैनेजमेंट के साथ ग्रोथ को बैलेंस करते हुए अधिक से अधिक रिटर्न हासिल करने की है। वहीं दूसरी Emkay Global के एनालिस्ट्स का मानना है कि माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूशन (MFI) और अनसिक्योर्ड लोन पोर्टफोलियो में दबाव के चलते तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर 2024 में इसका ग्रॉस एनएपी 1.4 फीसदी से बढ़कर 1.5 फीसदी पर पहुंच सकता है।

Zomato Share Price: ₹400 या ₹130? किस टारगेट प्राइस की तरफ बढ़ेगा जोमैटो? समझें और फिर लें निवेश का फैसला

RVNL Share Price: पांच महीने का सबसे तेज उछाल, रेल विकास के शेयरों में क्यों आई 9% की तगड़ी तेजी?

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।