टू-व्हीलर्स कंपनियों के अच्छे प्रदर्शन से ऑटो सेक्टर की चमक बढ़ी है। लेकिन, आगे दो-पहिया कंपनियों के लिए हालात मुश्किल दिख रहे हैं। उनकी सेल्स में सुस्ती दिख सकती है। बजाज ऑटो ने इसके संकेत दिए हैं। उसने इंडिया में सेल्स ग्रोथ के अनुमान में कमी की है। इसे 5-8 फीसदी के पहले के अनुमान से घटाकर 5 फीसदी कर दिया है। सितंबर में स्कूटी-मोटरसाइकिल्स की सेल्स अच्छी नहीं रही। इसमें महीने दर महीने के आधार पर 10 फीसदी और साल दर साल आधार पर 8.5 फीसदी की गिरावट आई। श्राद्ध पक्ष और मानसून की बारिश सहित इसकी कई वजहें रहीं।
