Short Term Stocks: 18 नवंबर को मुनाफावसूली और कमजोर मार्केट ब्रेड्थ के बीच निफ्टी 50 0.63 फीसदी टूटकर बंद हुआ। NSE पर 2394 शेयर गिरे, जबकि 933 में तेजी दिखी। इंडेक्स के एक और सेशन तक नेगेटिव झुकाव के साथ कंसोलिडेशन मोड में रहने का अनुमान है। इसके बावजूद कुछ शेयरों के चार्ट मजबूती दिखा रहे हैं। LKP Securities, SBI Securities और Jainam के टेक्निकल एक्सपर्ट्स ने ऐसे 5 शेयरों में शॉर्ट टर्म खरीदारी की सलाह दी है।
