बाजार के लिए आज सबसे बड़ा संकेत है पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि शॉर्ट वाले ट्रेडर खुलते ही आधी पोजीशन काटें। आधी पोजीशन में शुरुआती 15 मिनट के हाई का SL रखें। 22,000 पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग, प्रीमियम `77 पर है। 21,913 के नीचे पुट राइटर मुश्किल में फंसेगा। अगला सपोर्ट स्तर 21,781 का 10 DEMA पर है जबकि आज निफ्टी 21,781 तक फिसल सकता है। 21,800 के ऊपर स्थिरता आने पर ही खरीदें और इसके लिए 21,750 का स्टॉपलॉस लगाए। कोई भी खरीदारी सिर्फ इंट्राडे के लिए सख्त SL के साथ होगी। जनवरी का महीना बाहर बैठकर देखने का है। जनवरी का महीना पोजीशनल सौदा लेने का नहीं है।
आज निफ्टी बैंक 1000 अंक नीचे खुल सकता है। बिना हेजिंग के क्यों ऑप्शन को नहीं बेचना चाहिए, आज सिखने को मिलेगा। आज निफ्टी बैंक खुलेगा ही 47,554 (20 DEMA) और ऑप्शन बेस के नीचे है। 46,678 (50 DEMA) निफ्टी बैंक का अगला बड़ा सपोर्ट मिला है। जबतक कोई स्थिरता नहीं आए तबतक खरीदारी से बचें। निफ्टी बैंक आज फंड मैनेजर्स की दया पर निर्भर है। अगर फंड मैनेजर्स ने नीचे HDFC बैंक को खरीदा तो रिकवरी संभव है।
कल पहले हमने बताया, आपने बचाया!
कल का सतर्क नजरिया है, बिकवाली की कॉल आज काम करेगी। अब जबतक 22,124 पार नहीं होगा तबतक हर रैली में बिकवाली करें। बाजार के ज्यादातर इंडिकेटर exuberance जोन में है। जब 600 शेयर नई ऊंचाई पर होते हैं तब गिरावट आती है। मिडकैप का फॉर्वेड P/E 27.2X पर, एवरेज से 39% प्रीमियम पर- MOSL पर है। पुट कॉल रेश्यो, इंडिया VIX और FII लॉन्ग बिल्ड अप शिखर दिखा रहे हैं। मैं बियर मार्केट की बात नहीं कर रहा हूं सिर्फ करेक्शन की चेतावनी दे रहा हूं। निफ्टी के लिए 5% और मिडकैप के लिए 20% फिसलना अच्छा होगा। निफ्टी में हर 200 अंकों की गिरावट का इस्तेमाल निवेशक ETF खरीदने में करें।
Bernstein ने कहा कि एचडीएफसी बैंक ने दशक में पहली बार EPS घटा है। खराब तिमाही का संकेत मिले। कंपनी ने काफी कमजोर तिमाही नतीजे जारी किए है। Q3 में बैंक के NIMs स्थिर रहा है। डिपॉजिट से ज्यादा लोन ग्रोथ में उछाल देखने को मिला। बैंक ने कम tax expense का रास्ता 2% RoA के लिए निकाला। मिड टीन EPS ग्रोथ के लिए जाने जाने वाले बैंक में EPS 2% गिरावट खराब तिमाही की निशानी है।
HDFC बैंक और बैंक निफ्टी: आगे क्या?
अनुज सिंघल ने कहा कि HDFC बैंक 1533 (200 DMA) तक फिसल सकता है। लंबी अवधि के निवेशक HDFC बैंक को 1550 पर खरीदें। 1550 पर HDFC बैंक के वैल्युएशन काफी आकर्षक हो जाएंगे। HDFC बैंक में अब जल्द बड़ी रैली होने की संभावना बेहद कम है। 1550 पर भी HDFC बैंक में निवेश सिर्फ भरोसे के दम पर होगा। बैंक निफ्टी में भी 48,200 पर डबल टॉप बनने का खतरा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।