Nifty -Bank Nifty Position: आज ग्लोबल बाजार से संकेत मिल रहा है कि भारतीय बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हो सकती हैं। बता दें कि बाजार में आज लगातार 5 दिनों की तेजी थमती दिखी। उतार-चढ़ाव के बीच 16 जनवरी को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ । कारोबार के अंत में अंत में सेंसेक्स 199.17 अंक या 0.27 फीसदी गिरकर 73,128.77 पर और निफ्टी 65.20 अंक या 0.30 फीसदी टूटकर 22,032.30 पर बंद हुआ ।ऐसे में आज के लिए निफ्टी-बैंक निफ्टी पर क्या रणनीति होनी चाहिए, आइए डालते हैं एक नजर।
निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21950-22022 और बड़ा रेजिस्टेंस 22066-22110/22144 पर है। पहला बेस 21852-21780 का और बड़ा बेस 21752-21710/21694 पर है। कल गिरावट में खरीदें की दोनों रणनीति ने काम किया है। आज निफ्टी 10 DEMA को छू सकता है। गैप डाउन पर नजर रखें, पहला बेस पुट राइटर्स जोन और 10 DEMA भी है। अगर निफ्टी टिका तो 21950-22022 तक का पुलबैक संभव है। 22022 और 21950 का पुलबैक फेल हुआ तो शॉर्ट ट्रेड लेंगे। पहले रजिस्टेंस के पास बेचें, लक्ष्य 21852-21780 (10 DEMA) पर है जबकि 21780-21752 के नीचे टिके या बंद हो तो शॉर्ट कैरी करें।
निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 47810-48020 और बड़ा रेजिस्टेंस 48191-48277/48360 पर है। पहला बेस 47655-47509 का और बड़ा बेस 47386-47240 पर है। 48300 जोन तक की शुरुआती गिरावट से कल अच्छा ट्रेड मिला है। आज HDFC बैंक के नतीजों का असर दिखेगा। कल नतीजों के बाद फेडरल बैंक भी गिरा था। गैप डाउन में ना तो HDFC बैंक और ना ही इंडेक्स में मौके मिलेंगे। HDFC बैंक में 1640-1627 टिका तो बाउंसबैक संभव, टूटा तो 1590 मुमकिन है। 47655-47509 पर निफ्टी बैंक की चाल देखनी होगी, यहां पुट राइटर्स और एवरेज दोनों मौजूद है। पहला बेस टिका तो 47810-48020 तक का पुलबैक संभव है। पहला रजिस्टेंस 47810-48020 नहीं टिका तो शॉर्ट ट्रेड लेंगे। 47490-47509 नहीं बंद हुए तो 46970 के दरवाजे खुल जाएंगे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।