श्री सीमेंट (Shree Cement) का शेयर बुधवार (13 जुलाई) को एक्स-डिविडेंड हो गया। कंपनी ने 450 फीसदी फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया था कि बोर्ड ने प्रति शेयर 45 रुपये फाइनल डिविडेंड के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह डिविडेंड फाइनेंशियल ईयर 2021022 के लिए है। गुरुवार (14 जुलाई) को श्री सीमेंट के शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली।
श्री सीमेंट का डिविडेंड देने का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। कंपनी ने अब तक 36 डिविडेंड का ऐलान किया है। इनमें 18 फाइनल डिविडेंड हैं। 17 अंतरिम डिविडेंड हैं। एक स्पेशल डिविडेंड है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष के लिए 45 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड के ऐलान से पहले प्रति शेयर 45 रुपये अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया था।
श्री सीमेंट 1979 में वजूद में आई थी। इसका कारोबार इंडिया और यूएई में है। इंडिया में इसके 4 इंटिग्रेटेड प्लांट्स हैं। 1 प्लांट यूएई में है। इसकी कुल 9 ग्राइंडिंग यूनिट्स हैं। इस साल मार्च तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 5.6 फीसदी बढ़कर 645 करोड़ रुपये रहा।
ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में श्री सीमेंट का मुनाफा 721 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद जताई है। यह साल दर साल आधार पर 9 फीसदी और तिमाही दर तिमाही आधार पर 32.3 फीसदी ज्यादा है।
जेफरीज ने कहा है कि श्री सीमेंट के शेयरों पर इस वित्त वर्ष के दौरान सीमेंट इंडस्ट्री में दिख रही कमजोरी का असर पड़ सकता है। उसने कहा है कि कंपनी ने ग्रीन एनर्जी, वैकल्पिक ईंधन और लॉजिस्टिक्स सेविंग्स पर फोकस बढ़ाया है।
ब्रोकरेज फर्म ने यह भी कहा है कि इस वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में कंपनी को कॉस्ट इनफ्लेशन से थोड़ी राहत मिलेगी। उसने साल 2030 तक कंपनी की सालाना उत्पादन क्षमता बढ़कर 80 टन पहुंच जाने की उम्मीद है।
Shree Cement का शेयर गुरुवार (14 जुलाई) को 0.23 फीसदी की हल्की तेजी के साथ सुबह में 19,775 रुपये पर चल रहा था। पिछले छह महीने में यह शेयर करीब 27 फीसदी गिर चुका है।
एक्स-डिविडेंड का मतलब क्या है?
जब किसी शेयर में अगले डिविडेंड की वैल्यू के बगैर ट्रेडिंग होती है तो उस एक्स-डिविडेंड स्टॉक कहते हैं। आम तौर पर किसी शेयर की एक्स-डिविडेंड तारीख रिकॉर्ड तारीख से एक दिन पहले होती है। इसका मतलब है कि जब कोई इनवेस्टर एक्स-डिविडेंड डेट या इसके बाद शेयर खरीदता है तो वह डिविडेंड पाने का हकदार नहीं होता है।