Shukra Medtech: प्रेफरेंशियल इश्यू से ₹648 करोड़ जुटाने की तैयारी, प्रमोटर को जारी होंगे 6 करोड़ शेयर

Shukra Medtech: शुक्र मेडटेक प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए 648 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। कंपनी प्रमोटर इकाई को 6 करोड़ शेयर जारी कर सकती है। इस पूंजी का कंपनी के विस्तार पर क्या असर होगा, जानिए डिटेल।

अपडेटेड Nov 25, 2026 पर 4:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शुक्र मेडटेक का शेयर बुधवार को 82.17 रुपये पर तकरीबन फ्लैट बंद हुआ।

Shukra Medtech: हेल्थकेयर और मेडिकल टेक्नोलॉजी क्षेत्र की कंपनी शुक्र मेडटेक लिमिटेड प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए ₹648 करोड़ तक की पूंजी जुटाने की तैयारी कर रही है। कंपनी का बोर्ड इस प्रस्ताव पर विचार करेगा। इसके तहत प्रमोटर इकाई पार्श्व टेक्सकेम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 6 करोड़ तक इक्विटी शेयर जारी किए जा सकते हैं।

प्रस्तावित इश्यू के लिए प्रति शेयर ₹108 का भाव तय किया गया है। इसमें ₹1 की फेस वैल्यू और ₹107 का प्रीमियम शामिल है। अगर पूरा इश्यू जारी होता है तो कंपनी को ₹648 करोड़ मिलेंगे। इससे उसकी इक्विटी कैपिटल मजबूत होगी।

प्रमोटर को जारी होंगे शेयर


सितंबर 2026 तक शुक्र मेडटेक में प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 51.16% थी। इसमें अनर प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड, पार्श्व टेक्सकेम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और अनर पटेल शामिल हैं। प्रस्ताव के तहत शेयर पार्श्व टेक्सकेम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को जारी किए जाएंगे।

इस इश्यू के लिए कंपनी अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने और मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन के कैपिटल क्लॉज में बदलाव करने पर भी विचार करेगी। इसके अलावा बोर्ड प्रेफरेंशियल इश्यू की रेफरेंस डेट तय करेगा। यह तारीख सेबी के नियमों के मुताबिक होगी।

पहली छमाही में रेवेन्यू में मजबूत उछाल

पूंजी जुटाने की यह योजना कंपनी के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के बीच आई है। वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में शुक्र मेडटेक का स्टैंडअलोन ऑपरेशनल रेवेन्यू 67.73 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी अवधि में यह 11.27 करोड़ रुपये था।

इस दौरान कंपनी का EBITDA 43.22 करोड़ रुपये रहा। वहीं, शुद्ध मुनाफा बढ़कर 31.04 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में कंपनी ने 3.41 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी

बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव को शेयरधारकों की सहमति के लिए असाधारण आम बैठक (EGM) में रखा जाएगा। कंपनी को इश्यू के लिए जरूरी कानूनी और नियामकीय मंजूरियां भी लेनी होंगी।

शुक्र मेडटेक का शेयर बुधवार को 82.17 रुपये पर तकरीबन फ्लैट बंद हुआ। पिछले 1 महीने में स्टॉक 21.81% चढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 3.89 हजार करोड़ रुपये है।

तेजी के लंबे सफर पर निकल चुका है शेयर बाजार! जानिए इस तेजी का फायदा उठाने के लिए क्या करना होगा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।