Get App

रियल एस्टेट कंपनी नहीं पूरे कर पाएगी अपने टारगेट! शेयर 7% टूटा, 2 साल के निचले स्तर पर भाव

Signature Global Shares: रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल इंडिया (Signature Global India) के शेयरों में सोमवार 12 जनवरी को तेज बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के 7% तक टूटकर दो साल के निचले स्तर पर पहुंच गए। यह गिरावट तब आई जब कंपनी ने साफ किया कि वह वित्त वर्ष 2026 के लिए तय किए गए अपने प्री-सेल्स टारगेट को पूरा नहीं कर पाएगी

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 12, 2026 पर 3:26 PM
रियल एस्टेट कंपनी नहीं पूरे कर पाएगी अपने टारगेट! शेयर 7% टूटा, 2 साल के निचले स्तर पर भाव
Signature Global Shares: दिसंबर तिमाही में कंपनी की सेल्स बुकिंग सालाना आधार पर 27% घटकर 2,020 करोड़ रुपये रह गई

Signature Global Shares: रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल इंडिया (Signature Global India) के शेयरों में सोमवार 12 जनवरी को तेज बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के 7% तक टूटकर दो साल के निचले स्तर पर पहुंच गए। यह गिरावट तब आई जब कंपनी ने साफ किया कि वह वित्त वर्ष 2026 के लिए तय किए गए अपने प्री-सेल्स टारगेट को पूरा नहीं कर पाएगी। यहां तक सालाना आधार पर प्री-सेल्स ग्रोथ शून्य रहने की संभावना है।

कंपनी ने अपनी बिजनेस अपडेट में बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर) के दौरान उसकी प्री-सेल्स 6,680 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 8,670 करोड़ रुपये रही थी। दिसंबर तिमाही में कंपनी प्री-सेल्स 2,020 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,770 करोड़ रुपये रही थी।

सिग्नेचर ग्लोबल ने कहा कि कुल मिलाकर बाजार का माहौल अब पहले की तुलना में नरम हो गया है, जिसका असर उसकी बिक्री पर पड़ा है। कंपनी ने स्वीकार किया कि कुछ महीने पहले जो ₹12,700 करोड़ की FY26 प्री-सेल्स गाइडेंस “काफी आरामदायक” लग रही थी, उसे अब हासिल करना संभव नहीं है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि वह पिछले साल के बराबर बिक्री बनाए रखने की कोशिश करेगी और प्रोजेक्ट लॉन्च तय कार्यक्रम के अनुसार चलते रहेंगे।

शेयर बाजारों को 11 जनवरी को भेजी जानकारी में कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसकी सेल्स बुकिंग सालाना आधार पर 27% घटकर 2,020 करोड़ रुपये रह गई। गुरुग्राम स्थित इस डेवलपर ने पिछले साल इसी तिमाही में ₹2,770 करोड़ की प्रॉपर्टी बेची थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें