बाजार में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। 11 बजे के आसपास निफ्टी 22.30 अंक यानी 0.09 फीसदी की तेजी के साथ 23750 और सेंसेक्स 121.71 अंक यानी 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 78,174.32 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सीमेंट शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। इंडिया सीमेंट में 10 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। साथ ही अल्ट्राटेक, रैमको, और जेके सीमेंट में भी 3 से 4 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला है। वायदा के सभी टॉप 5 गेनर सीमेंट सेक्टर के हैं।
