Get App

ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर, SGX NIFTY 35 अंक नीचे,दक्षिण कोरिया और हांगकांग के बाजार आज रहेंगे बंद

एशिया में NIKKEI और SGX NIFTY में चौथाई परसेंट से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिल रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 22, 2021 पर 2:03 PM
ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर, SGX NIFTY 35 अंक नीचे,दक्षिण कोरिया और हांगकांग के बाजार आज रहेंगे बंद

ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर मिल रहे है।  एशिया में NIKKEI और SGX NIFTY में चौथाई परसेंट से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिल रही है। आज दक्षिण कोरिया और हांगकांग के बाजार बंद है। उधर अमेरिका में DOW  FUTURES भी सवा सौ अंक फिसला है।  कल DOW JONES और S&P 500 गिरावट पर बंद हुए थे। 

विदेशी बाजार से संकेत

Fed के फैसले से पहले अमेरिकी बाजार मिलेजुले बंद  हुए । Dow ऊंचाई से 400 अंक गिरकर बंद हुआ है। वहीं Nasdaq हल्की बढ़त के साथ 14,750 के करीब बंद हुआ। Fed का आज बॉन्ड खरीदारी में कमी पर फैसला करेगा। 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.33% पर है। वहीं अमेरिकी बाजार दायरे में कारोबार कर रहा है और ब्रेंट क्रूड  75 डॉलर के करीब निकला है।
Comex पर सोने का भाव 1780 डॉलर के पास है। दक्षिण कोरिया और हांगकांग के बाजार आज बंद रहेंगे।

चीन ने बढ़ाई चिंता

इधर चीन ने ग्लोबल बाजार की चिंता बढ़ाई है। चीन की कंपनी Evergrande के डिफॉल्ट का खतरा बढ़ा है। Evergrande ने सोमवार का ब्याज का भुगतान नहीं किया है। बता दें Evergrande चीन की दिग्गज रियल एस्टेट कंपनी है । Ray Dalio ने कहा, कर्ज संकट को संभाला जा सकता है।

इन सबके बीच आज ज्यादातर एशियाई बाजारों में  मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है।  SGX NIFTY32.00 अंक की गिरावट के साथ कारोबार रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.49 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। वहीं Nikkei 0.58 फीसदी टूटकर 29,665.42 के स्तर पर नजर आ रहा है।  Taiwan में 2.12 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है और यह 16,910.67 के स्तर पर नजर आ रहा है। वही SHANGHAI COMPOSITE  में 0.68 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है। आज दक्षिण कोरिया और हांगकांग के बाजार आज बंद रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें