Get App

Silver Prices: चांदी ने फिर रचा इतिहास, बनाया नया ऑल-टाइम हाई; 2026 में अब तक 15% चढ़ा भाव

Silver Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों ने नया इतिहास रच दिया है। चांदी का भाव आज 7 जनवरी को 83.62 डॉलर प्रति औंस के अपने नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। साल 2026 की शुरुआत से अब तक चांदी के भाव में करीब 15% का उछाल आ चुका है। सप्लाई की लगातार कमी, इंडस्ट्रियल मांग में मजबूती और अनुकूल ग्लोबल मैक्रो माहौल ने इस तेजी को मजबूती दी है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 10:57 AM
Silver Prices: चांदी ने फिर रचा इतिहास, बनाया नया ऑल-टाइम हाई; 2026 में अब तक 15% चढ़ा भाव
Silver Prices: करीब 70% चांदी का उत्पादन दूसरी धातुओं के बाय-प्रोडक्ट के रूप में होता है

Silver Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों ने नया इतिहास रच दिया है। चांदी का भाव आज 7 जनवरी को 83.62 डॉलर प्रति औंस के अपने नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। साल 2026 की शुरुआत से अब तक चांदी के भाव में करीब 15% का उछाल आ चुका है। ब्रोकरेज फर्मों और इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक, सप्लाई की लगातार कमी, इंडस्ट्रियल मांग में मजबूती और अनुकूल ग्लोबल मैक्रो माहौल ने इस तेजी को मजबूती दी है।

एक्सिस सिक्योरिटीज के एनालिस्ट्स का कहना है कि चांदी को इस समय मजबूत इंडस्ट्रियल कंजम्प्शन और ETF के जरिए आ रहे लगातार निवेश से मजबूती मिल रही है। उनका मानना है कि सोलर पावर, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटो कंपोनेंट्स जैसे सेक्टर्स से लगातार बढ़ती मांग ने चांदी को फोकस में बनाए रखा है, खासकर ऐसे समय में जब कई देश तेजी से एनर्जी ट्रांजिशन की ओर बढ़ रहे हैं।

भारत में भी सोलर क्षमता को तेजी से बढ़ाने की सरकारी योजना ने चांदी की घरेलू खपत को सहारा दिया है। सोलर पैनल को बनाने में चांदी के बढ़ते इस्तेमाल से इसकी मांग और मजबूत हुई है।

सप्लाई के मोर्चे पर लगातार दबाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें