SIS Buyback: प्राइवेट सिक्योरिटी फर्म एसआईएस के बोर्ड ने इसे ₹120 करोड़ तक के शेयरों के बायबैक को मंजूरी दी है। अगस्त 2017 में लिस्टिंग के बाद से यह पांचवी बार है, जब कंपनी अपने शेयरों को वापस खरीदने वाली है। कंपनी ने सोमवार 29 जून को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि अब तक यह निवेशकों से करीब ₹420 करोड़ के शेयरों को वापस खरीद चुकी है और अब पांचवी बार तैयारी है। अब शेयरों के चाल की बात करें तो फिलहाल यह दबाव में है और बीएसई पर 3.32% की गिरावट के साथ ₹421.80 पर है। इंट्रा-डे में यह 4.19% टूटकर ₹418.00 (SIS Share Price) तक आ गया था।
