SJS Enterprises के स्टॉक्स में ब्लॉक डील, शेयर 4 फीसदी उछले

कंपनी के करीब 50 शेयरों में सौदे होने की खबर है। यह करीब 31 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। ब्लूमबर्ग ने यह खबर दी है। अभी खरीदार और बेचने वालों के नाम की जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले खबर आई थी कि कंपनी की प्रमोटर Evergraph Holdings ने संस्थागत निवेशक Sanders Consulting के साथ मिलकर कंपनी (SJS Enterprises) में करीब 30 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का प्लान बनाया है

अपडेटेड Aug 22, 2023 पर 10:47 AM
पिछले हफ्ते मशहूर इनवेस्टर आशीष कचोलिया ने एसजेएस एंटरप्राइजेज के 1.8 लाख शेयर बेचे थे। 18 अगस्त को यह ब्लॉक डील हुई थी।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    SJS Enterprises के स्टॉक्स में 22 अगस्त को तेजी दिखी। कंपनी के करीब 50 शेयरों में सौदे होने की खबर है। यह करीब 31 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। ब्लूमबर्ग ने यह खबर दी है। अभी खरीदार और बेचने वालों के नाम की जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले खबर आई थी कि कंपनी की प्रमोटर Evergraph Holdings ने संस्थागत निवेशक Sanders Consulting के साथ मिलकर कंपनी (SJS Enterprises) में करीब 30 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का प्लान बनाया है। CNBC-TV18 ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी।

    सूत्रों ने बताया कि Evergraph Holdings कंपनी में अपने 29.53 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है। एसजेएस एंटरप्राइजेज में उसकी कुल 34.15 फीसदी हिस्सेदारी है। Sanders Consulting अपनी 0.56 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है। कंपनी में उसकी 1.11 फीसदी हिस्सेदारी है।

    इस डील के लिए फ्लोर प्राइस करीब 580 रुपये प्रति शेयर रहने की उम्मीद है। यह सोमवार को स्टॉक के क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले 6.6 फीसदी डिस्काउंट है। सोमवार को यह स्टॉक 620.75 रुपये पर बंद हुआ था। डील की कुल वैल्यू करीब 541.50 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। ब्लॉक डील के बाद Evergraph Holings की कंपनी में 4.6 फीसदी बची है।  यह 10 नवंबर, 2024 तक लॉक-अप रहेगी।


    पिछले हफ्ते मशहूर इनवेस्टर आशीष कचोलिया ने SJS Enterprises के 1.8 लाख शेयर बेचे थे। 18 अगस्त को यह ब्लॉक डील हुई थी। इन शेयरों की कीमत 11.50 करोड़ रुपये थी। इसके चलते शेयर का भाव करीब 3 फीसदी गिरा था।

    एसजेएस एंटरप्राइजेज का शेयर 9:30 बजे बीएसई पर 615 रुपये पर था। यह 21 अगस्त के क्लोजिंग प्राइस से 1 फीसदी कम था। उसके बाद यह गिरकर 597 रुपये तक पहुंच गया। इस तरह इसमें करीब 3.87 फीसदी की गिरावट आई। उसके बाद इसमें तेज रिकवरी देखने को मिली।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।