Get App

Q3 Results: दमदार नतीजों के बाद 8% उछला स्टॉक, डिविडेंड भी देगी सरकारी कंपनी

Q3 Results: सरकारी कंपनी का रिजल्ट उम्मीद से बेहतर रहा। नेट प्रॉफिट 50 प्रतिशत बढ़ा और रेवेन्यू में 61 प्रतिशत की तेजी आई। शेयर प्राइस 8 प्रतिशत तक उछला। कंपनी ने डिविडेंड बांटने के साथ 1000 करोड़ रुपये जुटाने की भी घोषणा की है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 11, 2026 पर 4:47 PM
Q3 Results: दमदार नतीजों के बाद 8% उछला स्टॉक, डिविडेंड भी देगी सरकारी कंपनी
SJVN के बोर्ड ने 1.15 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है।

Q3 Results: सरकारी कंपनी SJVN के तिमाही नतीजों काफी दमदार रहे। इसके शेयरों में भी जोरदार तेजी देखने को मिली।। रिजल्ट के बाद SJVN स्टॉक 7.80% चढ़कर 78.48 रुपये तक पहुंच गया था। कारोबार के अंत में शेयर 6.17% की बढ़त के साथ 77.29 रुपये पर बंद हुआ।

52 हफ्ते का दायरा और टेक्निकल संकेत

SJVN स्टॉक 2 फरवरी 2026 को 52 हफ्ते के निचले स्तर 68.17 रुपये तक गिरा था। वहीं, 19 मई 2025 को यह 52 हफ्ते के उच्च स्तर 107.50 रुपये पर पहुंचा था।

टेक्निकल नजरिए से देखें तो स्टॉक का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स यानी RSI 46.5 पर है। इसका मतलब है कि शेयर फिलहाल न तो ओवरबॉट जोन में है और न ही ओवरसोल्ड जोन में। रिटर्न की बात करें तो SJVN स्टॉक ने तीन साल में 138% और पांच साल में 192% का शानदार रिटर्न दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें