SJVN Shares: तिमाही नतीजों के बाद रॉकेट बना सरकार कंपनी का शेयर, एक साल में 150% दिया रिटर्न

SJVN Share Price: पब्लिक सेक्टर कंपनी, एसजेवीएन (SJVN) के शेयरों में आज 14 अगस्त को कारोबार के दौरान 6 फीसदी की दमदार तेजी आई। कंपनी के जून तिमाही के नतीजे बाजार की उम्मीदों से अच्छे रहे। इसके बाद आज दलाल स्ट्रीट पर इसके स्टॉक की मांग भर गई। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 31 फीसदी बढ़कर 357 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Aug 14, 2024 पर 11:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SJVN Share Price: SJVN के शेयर इस साल अबतक करीब 54 फीसदी चढ़ चुके हैं

SJVN Share Price: पब्लिक सेक्टर कंपनी, एसजेवीएन (SJVN) के शेयरों में आज 14 अगस्त को कारोबार के दौरान 6 फीसदी की दमदार तेजी आई। कंपनी के जून तिमाही के नतीजे बाजार की उम्मीदों से अच्छे रहे। इसके बाद आज दलाल स्ट्रीट पर इसके स्टॉक की मांग भर गई। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 31 फीसदी बढ़कर 357 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी कुल इनकम इस दौरान 29 फीसदी बढ़कर 958.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। दूसरी ओर इसका कुल खर्च जून तिमाही में 476.39 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 362.60 करोड़ रुपये था।

SJVN के बोर्ड ने जून तिमाही के नतीजों के अलावा कई और फैसलों को भी मंजूरी दी। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कंपनी के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (NJHPS) के आंशिक भावी रेवेन्यू/इक्विटी पर रिटर्न को सिक्योरिटाइजेशन के जरिए मॉनेटाइज करने की मंजूरी दे दी है।

इसके अलावा बोर्ड ने कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, SJVN ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में हिस्सेदारी कम करने के प्रस्ताव को भी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। कंपनी अब इस मामले में विभिन्न नियामकों से मंजूरी लेने की दिशा में आगे बढ़ेगी।


इसके अलावा, बोर्ड ने कंपनी के डायरेक्टर (प्रोजेक्ट्स) सुशील शर्मा को 'मैनेजमेंट के प्रमुख कर्मचारी' के रूप में भी नामित किया है। कंपनी ने यह कदम पावर मिनिस्ट्री के आदेश के मुताबित उठाया है। फिलहाल सुशील शर्मा, कंपनी के चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर का भी अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।

NSE पर दोपहर 2.32 बजे के करीब, SJVN के शेयर 142.60 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। पिछले एक साल में इस शेयर ने अपने निवेशकों को करीब 150 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इसके मुकाबले बेंचमार्क निफ्टी में इस दौरान महज 25 फीसदी चढ़ा है। इस साल की बात करें तो, SJVN के शेयर अबतक करीब 54 फीसदी चढ़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Hero Motocorp के तिमाही नतीजों ने मचाई हलचल, स्टॉक 4.3% गिरा; क्या आगे और नुकसान होगा?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।