Elon Musk के इंडिया विजिट से पहले SKF, Sona BLW और संधार टेक में तेजी, जानिए वजह

Tesla इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। यह अमेरिकी कंपनी लंबे समय से इंडियन मार्केट में उतरने की कोशिश कर रही है। लेकिन, सरकार की कुछ शर्तों की वजह से इस प्लान में देरी हुई है। माना जाता है कि कंपनी अब सरकार की शर्त मानने को तैयार हो गई है

अपडेटेड Apr 12, 2024 पर 2:33 PM
Story continues below Advertisement
Elon Musk

Sandhar Tech, Sona BLW सहित कई कंपनियों के स्टॉक्स में 12 अप्रैल को 7 फीसदी तक की तेजी दिखी। इसकी वजह एलॉन मस्क (Elon Musk) की इंडिया की यात्रा मानी जा रही है। मस्क इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी TESLA के सीईओ हैं। उन्होंने 10 अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए उत्सुक हैं। मस्क की इस यात्रा को इंडिया में टेस्ला की कारों की एंट्री से जोड़कर देखा जा रहा है। अगर टेस्ला इंडिया में ऑपरेशंस शुरू करती है तो इसका फायदा इलेक्ट्रिक कार कंपोनेंट बनाने वाली कंपनियों को मिलेगा।

पिछले साल मस्क पीएम मोदी से मिले थे

पिछले जून में न्यूयॉर्क में मस्क ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने कहा था, "मुझे पूरा भरोसा है कि टेस्ला इंडिया जाएगी...यह बहुत जल्द होगा।" माना जा रहा है कि इंडिया की अपनी यात्रा के दौरान मस्क इंडिया में अपनी फैक्ट्री लगाने के प्लान का ऐलान कर सकते हैं। खबरों के मुताबिक, Tesla इंडिया में अपनी फैक्ट्री लगाने पर 3 अरब डॉलर तक निवेश कर सकती है। इस फैक्ट्री में कंपनी एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कारों का उत्पादन करेगी। इसमें टेस्ला का मॉडल 2 शामिल हो सकता है। इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है।


इंडियन कंपनियां टेस्ला को कंपोनेंट की सप्लाई करती हैं

मस्क की इंडिया की यह यात्रा अप्रैल में हो सकती है। यह यात्रा तब हो रही है जब कुछ ही दिन पहले सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी पेश की है। इस पॉलिसी में उन कंपनियों को ज्यादा रियायत दी गई है, जो अभी इंडिया में अपनी आयातित कारें बेच रही हैं, लेकिन उन्होंने बाद में इंडिया में उत्पादन शुरू करने का वादा किया है। ब्लूमबर्ग सप्लायर डेटाबेस के मुताबिक, इंडिया में टेस्ला को कंपोनेंट की सप्लाई करने वाली पांच कंपनियां हैं। इनमें Sona BLW Precision Forgings, Hindalco Industries, Samvardhana Motherson International, Suprajit Engineering और Varroc Engineering शामिल हैं।

अभी टेस्ला की आधी कारों का उत्पादन चीन में होता है

टेस्ला इन कंपनियों से कौन-कौन से पार्ट्स खरीदती इसके बारे अभी जानकारी नहीं है। लेकिन, यह तय है कि टेस्ला के इंडिया में ऑपरेशन शुरू करने से इन कंपनियों को फायदा होगा। टेस्ला इंडिया में वेंडर बेस स्थापित करने की सरकार की सलाह पहले ही मान चुकी है। कंपनी को पहले इंडिया में इलेक्ट्रिक कारों की एसेंबलिंग करने और फिर वेंडर बेस बनाने को कहा गया है। अभी टेस्ला का दुनिया में कुल उत्पादन का आधा हिस्सा चीन में होता है। अगर टेस्ला इंडिया में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करती है तो उसे अपने वेंडर्स को चीन से इंडिया ट्रांसफर करना होगा।

इन कंपनियों के शेयरों में तेजी

Sona BLW Precision Forgings के शेयर 12 अप्रैल को 7.5 फीसदी चढ़कर 706.10 रुपये पर पहुंच गए। यह कपंनी इंडिया और विदेश में ऑटोमोटिव इंडस्ट्री को सिस्टम्स और कंपोनेंट की सप्लाई करती है। SKF India के शेयरों में करीब 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली। यह कंपनी बेयरिंग्स, सील्स, लुब्रिकेशन, कंडिशन मॉनिटरिंग सहित मेनटेनेंस सर्विसेज की सप्लाई करती है। इसकी पेरेंट कंपनी टेस्ला को तब से सप्लाई कर रही है जब 2008 में टेस्ला ने अपनी पहली स्पोर्ट्स कार पेश की थी।

यह भी पढ़ें: Jefferies ने HAL और डेटा पैटर्न पर 'buy' कॉल के साथ शुरू की कवरेज, BEL पर कायम रखा पॉजिटिव नजरिया

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Apr 12, 2024 2:24 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।