Get App

1 से 18 साल के बच्चों के लिए स्किन केयर प्रोडक्ट्स, Super smelly स्टार्टअप

super smelly की शुरुआत september 2018 में हुई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 20, 2019 पर 2:32 PM
1 से 18 साल के बच्चों के लिए स्किन केयर प्रोडक्ट्स, Super smelly स्टार्टअप

युवाओं की पर्सनल केअर और हाईजीन से जुड़े प्रोडक्ट्स से बाज़ार भरा हुआ है लेकिन 7-18 साल के बच्चें जिन्हें हम GenZ कहते है, उनकी स्किन केअर के लिए कोई खास प्रोडक्ट्स नही है, लेकिन अब मार्किट में आगया है super smelly जो सिर्फ GenZ के लिए ही 100 टॉक्सिक फ्री deodrants से लेकर लिप बाम मॉइस्चराइजर और फेसपैक बनाता है।

युवाओं के लिये इतना कुछ लेकिन बढ़ते बच्चे की पर्सनल केअर के लिये क्या, इस सवाल ने दिल्ली को रहने वाली दीपाली माथुर दयाल को काफी परेशान किया जब वो 10 साल की अपनी बेटी प्रशाली के लिए क्रीम खरीदने बाजार गई, हर माँ बाप की तरह दीपाली का भी यही कंसर्न था कि अपनी बेटी के लिये वो केमिकल फ्री पर्सनल केअर प्रोडक्ट्स खरीदे, लेकिन ज़्यादातर बाजारों में घूमने के बाद दीपाली को लगा कि कोई भी कंपनी 7 से 18 साल कब बच्चों के लिए प्रोडक्ट्स नही बनाती, तभी सुपर smelly का innovatवे आइडिया दीपाली के दिमाग मे आया और इन्होंने एक स्टार्टअप की शुरुआत की

Super smelly के आइडिया को हकीकत में बदलने में दीपाली के दोस्त मिलन शर्मा ने मदद की, मिलन और दीपाली एक दूसरे करीब 10 सालों से जानते है जब दीपाली एक प्राइवेट इंवेस्टमेन्ट बैंकर थी और मिलन ताज ग्रुप में काम करते थे। इन दोनों दोस्तों ने सुपर smelly की शुरुआत करने के लिए 25-25 लाख रुपये का निवेश किया और कंपनी शुरू होने के 7 महीनों के अंदर ही सुपर smelly को सिंगापुर बेस्ड एक फर्म से एंजेल राउंड के तहत अच्छी फंडिंग मिली है।

super smelly की शुरुआत september 2018 में हुई थी, कम वक्त में सुपर smelly ने अपनी पहुंच ज़्यादातर सभी के कॉमर्स प्लेटफार्म पर बना ली है जिसमे nyka, अमेज़न, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट जैसे नाम शामिल है साथ ही दिल्ली ncr में 200 से ज़्यादा outlet भी है। super smelly के सभी प्रोडक्ट्स मेड इन इंडिया एवं100 प्रतिशत natural है इसके अलावा प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग भी काफी आकर्षक है। बात करें प्राइस रेंज की तो सुपर smelly के प्लेटफार्म पर आपको 100 रुपये से लेकर 600 रुपये के बीच प्रोडक्ट्स मिल जायेंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें