Get App

Sky Gold and Diamonds: बीते एक साल में 220% रिटर्न, क्या अभी निवेश करने का मोका है?

SGDL ने FY27 तक 7,600 करोड़ रुपये रेवेन्यू का गाइडेंस दिया है। यह अगले दो साल में 46 फीसदी CAGR होगी। कंपनी लगातार अपने क्लाइंट्स की संख्या बढ़ा रही है। FY25 के अंत तक यह PN Gadgil Jewellers, Carat Lane और आदित्य बिड़ला की चेन Indriya को क्लाइंट बनाने में कामयाब रही

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2025 पर 6:37 PM
Sky Gold and Diamonds: बीते एक साल में 220% रिटर्न, क्या अभी निवेश करने का मोका है?
Sky Gold and Diamonds का स्टॉक 30 मई को मामूली तेजी के साथ 393 रुपये पर बंद हुआ।

स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स (एसजीडीएल) का प्रदर्शन चौथी तिमाही में अच्छा रहा। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू दोगुना हो गया। इसमें कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में इजाफा का बड़ा हाथ है। नए कस्टमर्स बनाने के मामले में भी कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा। कंपनी ने प्रोडक्ट्स का दायरा बढ़ाया है, जिससे उसकी बाजार हिस्सेदारी बढ़ी है। कंपनी ने ग्राहकों के लिए एक्सक्लूसिव डिजाइन ऑफर किए। कंपनी स्ट्रॉन्ग डिमांड का फायदा उठाने के लिए अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाकर चार गुना करना चाहती है।

कंपनी ने कई नए क्लाइंट्स बनाए

Sky Gold and Diamonds ने एक तरफ नए ग्राहक बनाए तो दूसरी तरफ उसने पुराने ग्राहकों को अपने साथ जोड़कर रखा। SGDL का प्रोडक्शन वॉल्यूम साल दर साल आधार पर 53 फीसदी बढ़कर 460 किलोग्राम प्रति माह हो गया। गोल्ड की कीमतों में 40 फीसदी उछाल से भी कंपनी के रेवेन्यू की ग्रोथ अच्छी रही। ग्रॉस मार्जिन में साल दर साल आधार पर 90 बेसिस प्वाइंट्स का इम्प्रूवमेंट दिखा। एबिड्टा मार्जिन में साल दर साल आधार पर 110 बेसिस प्वाइंट्स का इम्प्रूवमेंट आया। एसजीडीएल का प्रदर्शन आगे भी बेहतर बने रहने की उम्मीद है।

7600 करोड़ का रेवेन्यू गाइडेंस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें