ग्लोबल मार्केट से संकेत फ्लैट नजर आ रहे है। एशिया बाजारों की सुस्त शुरुआत हुई है। SGX NIFTY और DOW FUTURES पर मामूली दबाव देखने को मिल रहा है। Jackson Hole मीटिंग से पहले कल अमेरिकी बाजार सतर्क दिखे लेकिन हल्की बढ़त के साथ S&P ने नया शिखर बनाया ।

ग्लोबल मार्केट से संकेत फ्लैट नजर आ रहे है। एशिया बाजारों की सुस्त शुरुआत हुई है। SGX NIFTY और DOW FUTURES पर मामूली दबाव देखने को मिल रहा है। Jackson Hole मीटिंग से पहले कल अमेरिकी बाजार सतर्क दिखे लेकिन हल्की बढ़त के साथ S&P ने नया शिखर बनाया ।
विदेशी बाजार से संकेत
Dow कल 39 अंक चढ़कर 35400 के पार बंद हुाआ है। S&P 500 और Nasdaq ने नया रिकॉर्ड स्तर छुआ। वहीं इंट्राडे में S&P 500 पहली बार 4500 के पार निकला है। Jackson Hole में आज से Fed चेयरमैन की बैठक होगी। 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.34% पर है। वहीं कच्चे तेल में 1% की तेजी देखने को मिल रही है और ब्रेंट क्रूड 72 डॉलर के पास पहुंच गया है। US में इन्वेंट्री गिरने और मांग बढ़ने से क्रूड को सपोर्ट मिल रहा है। US में फ्यूल डिमांड प्री-कोविड स्तर पर पहुंची है। Comex पर सोना 1% गिरकर 1800 डॉलर के नीचे आ गया है।
एशियाई बाजार
इधर आज ज्यादातर एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 26.00 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। । निक्केई 0.11अंक की गिरावट दिखा रहा है जबकि STRAITS TIMES 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ कामकाज कर रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 17,032.38 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.92फीसदी की घटकर 25,456.63 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.51फीसदी की गिरावट दिख रही है। शंघाई कम्पोजिट 0.65 फीसदी का गिरावट दिखा रहा है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।