Get App

Smallcap stocks: पिछले हफ्ते इन 25 स्मॉलकैप स्टॉक्स ने किया कमाल, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के बावजूद दिया 26% तक रिटर्न

Smallcap stocks: पिछले हफ्ते सेंसेक्स-निफ्टी दबाव में रहे, लेकिन 25 स्मॉलकैप स्टॉक्स ने 26% तक चौंकाने वाली रफ्तार दिखाई। जब FII बिकवाली और रुपये की कमजोरी से बाजार लड़खड़ा रहा था, तब किन शेयरों ने जोरदार रिटर्न दिए? जानिए पूरी लिस्ट और ट्रेंड।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Dec 14, 2025 पर 6:19 PM
Smallcap stocks: पिछले हफ्ते इन 25 स्मॉलकैप स्टॉक्स ने किया कमाल, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के बावजूद दिया 26% तक रिटर्न
पिछले हफ्ते BSE स्मॉल-कैप इंडेक्स 0.4 प्रतिशत फिसला।

Smallcap stocks: पिछले हफ्ते मुख्य इंडेक्स यानी सेंसेक्स और निफ्टी के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी कमजोर रहे। दोनों में 0.4 प्रतिशत की गिरावट आई और यह लगातार दूसरा हफ्ता रहा जब बाजार दबाव में बंद हुआ। कमजोरी के तीन मुख्य कारण रहे- FII की लगातार बिकवाली, रुपये की गिरावट और अमेरिका-भारत ट्रेड डील को लेकर अनिश्चितता।

इस दौरान BSE Sensex 444.71 अंक या 0.51 प्रतिशत गिरकर 85,267.66 पर बंद हुआ। वहीं, Nifty50 139.5 अंक या 0.53 प्रतिशत फिसलकर 26,046.95 के स्तर पर आ गया। FII ने पिछले हफ्ते ₹9,201.89 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं DII ने ₹20,184.70 करोड़ की मजबूत खरीदारी की।

Geojit Investments के विनोद नायर का कहना है कि हफ्ते की शुरुआत कमजोर सेंटीमेंट के साथ हुई। FII आउटफ्लो, रुपये की कमजोरी, और भारत-अमेरिका ट्रेड टॉक्स को लेकर अनिश्चितता ने जोखिम बढ़ाया। जापान में बढ़ती बॉन्ड यील्ड और बैंक ऑफ जापान के संभावित रेट हाइक के संकेतों ने ग्लोबल मार्केट को और सतर्क बना दिया।

स्मॉल-कैप में तेज उतार-चढ़ाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें