Get App

17% तक चढ़ेगा Smartworks Coworking Spaces का शेयर! कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने शुरू किया कवरेज; चेक करें रेटिंग

Smartworks Coworking Spaces Share Price: कोटक को उम्मीद है कि स्मार्टवर्क्स का EBITDA FY25-28E के दौरान 38 प्रतिशत CAGR से बढ़ेगा। कंपनी जुलाई 2025 में BSE, NSE पर लिस्ट हुई थी। स्मार्टवर्क्स का वित्त वर्ष 2025 में रेवेन्यू 27 प्रतिशत बढ़कर 1,409.67 करोड़ रुपये रहा

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 02, 2026 पर 4:19 PM
17% तक चढ़ेगा Smartworks Coworking Spaces का शेयर! कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने शुरू किया कवरेज; चेक करें रेटिंग
स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेस मिड-प्राइस सेगमेंट में भारत की एक नामी फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस ऑपरेटर है।

ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज को स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेस लिमिटेड के शेयर में आगे 17 प्रतिशत तक तेजी आने की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग और 600 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ कवरेज शुरू किया है। शेयर में 2 जनवरी को तेजी है। BSE पर शेयर शुरुआती कारोबार में 4.5 प्रतिशत तक उछलकर 529 रुपये के हाई तक गया। बाद में लगभग 1 प्रतिशत बढ़त के साथ 510.35 रुपये पर सेटल हुआ।

ब्रोकरेज ने कहा कि स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेस मिड-प्राइस सेगमेंट में भारत की एक नामी फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस ऑपरेटर है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का ऑपरेशनल एरिया 91 लाख वर्ग फुट था और प्रति सीट एवरेज प्राइसिंग 7300 रुपये रही।

कोटक को उम्मीद है कि स्मार्टवर्क्स का EBITDA FY25-28E के दौरान 38 प्रतिशत CAGR से बढ़ेगा। ऑपरेशनल एरिया में 1.45 करोड़ वर्ग फुट तक बढ़ोतरी होगी और मार्जिन में 380 बेसिस पॉइंट्स का सुधार होगा। ब्रोकरेज के अनुसार, कमर्शियल रियल एस्टेट में फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस की मांग तेज बनी हुई है। ​हालांकि, ऑफिस स्पेस की कुल मांग में सुस्ती और फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस को अपनाने की धीमी रफ्तार आगे के लिए प्रमुख जोखिम बने हुए हैं।

जुलाई 2025 में लिस्ट हुई थी Smartworks Coworking Spaces

सब समाचार

+ और भी पढ़ें