Get App

SMR Jewels IPO Listing: 19% डिस्काउंट पर ₹128 का शेयर लिस्ट, अपर सर्किट से भी पहले दिन मुनाफे की गुंजाइश जीरो

SMR Jewels IPO Listing: एसएमआर ज्वेल्स डिजाइनर हेरिटेज ज्वेलरी के डिजाइन और डिस्ट्रीब्यूशन के बिजनेस में है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। नई एंट्री से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 08, 2026 पर 10:12 AM
SMR Jewels IPO Listing: 19% डिस्काउंट पर ₹128 का शेयर लिस्ट, अपर सर्किट से भी पहले दिन मुनाफे की गुंजाइश जीरो
SMR Jewels IPO Listing: एसएमआर ज्वेल्स का ₹64 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26 मई से 3 जून तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

SMR Jewels IPO Listing: डिजाइनर हेरिटेज ज्वेलरी कंपनी एसएमआर ज्वेल्स की आज बीएसई एसएमई पर भारी डिस्काउंट के साथ एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और खुदरा निवेशकों का हिस्सा तो आधा भी नहीं भर पाया था। ओरऑल यह ओवरसब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत ₹128 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹102.95 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि लिस्टिंग पर उनकी पूंजी ही 19.57% घट गई। लिस्टिंग के बाद शेयरों ने रिकवरी की कोशिश तो की लेकिन इसका अपर सर्किट ही ₹108.05 पर है यानी कि आज मुनाफे की कोई गुंजाइश नहीं। फिलहाल यह ₹103.00 (SMR Jewels Share Price) पर है यानी कि आईपीओ निवेशक अब भी 19.53% घाटे में हैं।

SMR Jewels IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

एसएमआर ज्वेल्स का ₹64 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26 मई से 3 जून तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 1.09 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 5.41 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1.00 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 0.30 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹51 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹10 की फेस वैल्यू वाले 9.80 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹6.40 करोड़ ज्वेलरी स्टूडियो बनाने, ₹6.50 करोड़ कर्ज हल्का करने और ₹30.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

SMR Jewels के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें