Sobha का शेयर पहली तिमाही में ऑपरेटिंग मार्जिन कम रहने से 3% लुढ़का

Sobha Ltd ने Q1 मुनाफे में 165 प्रतिशत की वृद्धि के साथ मुनाफा 12.05 करोड़ रुपये दर्ज किया। ऑपरेटिंग मार्जिन में कमी के बावजूद, कंपनी ने अन्य आय और टॉपलाइन वृद्धि के कारण मुनाफे में बढ़त हासिल की। शोभा का कंसोलिडेटेड रेवन्यू भी जून तिमाही में 60.8 प्रतिशत बढ़कर 907.9 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Aug 08, 2023 पर 3:01 PM
Sobha Ltd की EBITDA मार्जिन Q1FY23 में 14.3 प्रतिशत से घटकर इस बार 10.3 प्रतिशत हो गई। सोभा ने लगातार पांचवीं तिमाही में रिकॉर्ड बुकिंग दर्ज की
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Sobha shares price: रियल एस्टेट डेवलपर शोभा लिमिटेड (Sobha Ltd) द्वारा जून में समाप्त तिमाही के लिए ऑपरेटिंग मार्जिन में 400 बेसिस प्वाइंट्स की गिरावट की रिपोर्ट के बाद के शेयर 8 अगस्त को लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। ऑपरेटिंग मार्जिन में कमी के बावजूद, कंपनी ने अन्य आय और टॉपलाइन वृद्धि के कारण Q1 मुनाफे में 165 प्रतिशत की वृद्धि के साथ मुनाफा 12.05 करोड़ रुपये दर्ज किया। शोभा का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवन्यू भी जून तिमाही में 60.8 प्रतिशत बढ़कर 907.9 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही के लिए EBITDA पिछले साल के 820 करोड़ रुपये के मुकाबले 967 करोड़ रुपये रहा। लेकिन EBITDA मार्जिन Q1FY23 में 14.3 प्रतिशत से घटकर इस बार 10.3 प्रतिशत हो गई। शोभा ने लगातार पांचवीं तिमाही में रिकॉर्ड हाई बुकिंग दर्ज की। जिसमें प्री-सेल्स में सालाना 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

    सुबह 10:37 बजे तक शेयर 584.10 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। जो कल के बंद से लगभग 3 प्रतिशत नीचे का स्तर है। उस समय, शेयर का वॉल्यूम 354,512 रहा जो 20-दिन के औसत 767,150 से कम था।

    HDFC Life का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल


    14 राज्यों और 27 शहरों में कंपनी के प्रोजेक्ट्स

    बेंगलुरु स्थित Sobha आवासीय और रिटेल रियल एस्टेट, संस्थागत और वाणिज्यिक अनुबंध और विनिर्माण और फर्नीचर और फर्निशिंग रिटेल सेक्टर में कारोबार करती है। कंपनी ने अब तक 14 राज्यों के 27 भारतीय शहरों में लगभग 1300 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र (130 million square feet) के प्रोजेक्ट्स पूरे कर लिये हैं। फरवरी 2023 में कंपनी ने हैदराबाद में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने की योजना की घोषणा की थी। जिससे रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स वाले शहरों की कुल संख्या 12 और कॉन्ट्रैक्चुअल प्रोजेक्ट्स की संख्या 26 हो गई।

    2022 में आईटी और ईडी का पड़ा था छापा

    जून में शोभा डेवलपर्स (Sobha Developers) के मुख्य कार्यालय और अन्य संबंधित कार्यालयों पर आयकर अधिकारियों (Income Tax officials) ने छापा मारा था। दिसंबर 2022 में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate (ED) ने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (Prevention of Money Laundering Act, 2002) के तहत कंपनी के खिलाफ 202 करोड़ रुपये की प्रोविजनल कुर्की की।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।